मथुरा : ब्रेकअप करने पर आशिक ने किया प्रेमिका पर चाकू से हमला

मथुरा। योगी सरकार महिलाओं कि सुरक्षा के भले ही लाख दावे करती हो। मगर यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ और आत्मघाती हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे। मथुरा में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जंहा डॉक्टरो ने पीड़िता की हालत गम्भीर बताई है।

boyfriend attack on girl with knife after breakup

जानकारी के अनुसार, मथुरा के शहर कि कृष्णा नगर पुलिस चौकी इलाके में हाईवे प्लाजा में एक शॉप पर काम करने वाली युवती पर आशिक मिजाज सिरफिरे लड़के ने उस समय चाकुओं से हमला कर दिया जब वो हाईवे प्लाजा से छुट्टी कर अपने घर जा रही थी।

ब्रेकअप होने पर किया हमला

पीड़िता की दोस्ती कृष्णा यादव नाम के एक लड़के से थी। जिससे कुछ दिन पहले उसका ब्रेकअप हो गया था। कृष्णा ने पीड़िता को हासिल करने के लिए और अपने साथ सम्बन्ध न रखने पर जान से मारने कि धमकी भी दी थी। एक दिन मौका पाते ही कृष्णा ने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: मेहंदी उतरने से पहले नवविवाहिता ने की अपने पति की निर्मम हत्या

पांच बार किया चाकू से वार

आरोपी ने एक नहीं पांच बार चाकू मार कर पीड़िता के पेट को छलनी कर दिया, जिससे पीड़िता घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जंहा डॉक्टरो ने पीड़िता की हालत को गम्भीर बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी घटना की जानकारी कर पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने व बताने को तैयार नहीं है।

वही सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। जो भी जांच में निकल कर सामने आएगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे के बीच प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यालय में चली कुर्सियां, FIR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+