बिहार: मेहंदी उतरने से पहले नवविवाहिता ने की अपने पति की निर्मम हत्या
छपरा। बिहार के छपरा जिले में एक नवविवाहिता ने अपनी मेहंदी उतरने से पहले ही अपने हाथ पति के खून से रंग लिए। पांच दिन पहले विवाह कर घर आई बेरहम पत्नी ने अपने पति की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी। मृतक का नाम रविन्द्र सिंह बताया जा रहा है। मृतक का शव उसके कमरे में ही खून से लथपथ मिला।

जानकारी के अनुसार, गरखा थाना के मुकिमपुर गाँव निवासी रविन्द्र ने पांच दिन पहले ही आरोपी महिला से अपने माता पिता के बिना रजामंदी के मंदिर में शादी कर ली थी। महिला सिंकी पहले से शादीशुदा है, और उसके पहले पति से दो वर्ष का बच्चा भी है। इसी बच्चे को लेकर विवाद शुरू हुआ था और मामला पति की हत्या के बाद समाप्त हुआ। घटना के बाद गावं में सनसनी फ़ैल गई है।
मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची और मामले की जाँच कर रही है। हत्या का एक कारण बच्चे को लेकर नोक झोक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बच्ची से की छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी पत्नी सिंनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक गंड़ासा भी बरामद किया है, जिससे ह्त्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
29 जून को शादी कर लाया था घर
मृतक के भाई संतोष सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह 29 जून को सिंकी देवी से शादी कर उसे घर ले आया था। जब बीती रात उनके कमरे से चिलाने की आवाज आई तो उन लोगों ने खिड़की से जो देखा उसे देखपर वे सन्न रह गए। सिंकी देवी हाथ में गंड़ासा लेकर अपने पति रविंदर पर लगातार वार कर रही थीं, और उसके शरीर के अंगो के भी टुकड़े करने में लगी थीं। परिजन किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी सिंनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Bank Jobs: Grade-B के पदो पर RBI ने निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications