बाराबंकी: भीषण सड़क हादसे में मौत के आगोश में समाए 8 लोग

लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर चैकाघाट के पास रोडवेज बस और बुलेरो में आमने सामने भिड़त हो गई। दोनों में टक्कर इतनी भयंकर थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 8 लोगों के मरने की खबर है।

बाराबंकी। लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर चैकाघाट के पास रोडवेज बस और बुलेरो में आमने-सामने भिड़त हो गई। दोनों में टक्कर इतनी भयंकर थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 8 लोगों के मरने की खबर है। ये हादसा बुधवार सुबह का है। ये खतरनाक हादसा घने कोहरे के चलते हुआ है। मामला थाना रामनगर के अंदर आने वाले चैकाघाट इलाके का है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि मरने वालों की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ें: हरदोई: भीषण हादसे में दो बहनों का सुहाग उजड़ा, मरनेवालों में एक वीएचपी नेता

बाराबंकी: भीषण सड़क हादसे में मौत की आगोश में समाएं 8 लोग

बता दें कि बहराइच से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार अवध डिपो की रोडवेज बस की सामने से आ रही बुलेरो में ऐसी जबरदस्त टक्कर हुई कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बुलेरो में सवार 8 लोगों की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि इस दिल दहला देने वाले हादसे में कई शव गाड़ी में ही फंस गए।

बाराबंकी: भीषण सड़क हादसे में मौत की आगोश में समाएं 8 लोग
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को गाड़ी में से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घने कोहरे और धुंध की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार और घने कोहरे के कारण ही इस सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की बहुत दर्दनाक मौत हुई। ये भी पढे़ं: गाजियाबाद में तेज रफ्तार ऑडी कार ने मारी ऑटो को टक्कर, 4 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+