गाजियाबाद में तेज रफ्तार ऑडी कार ने मारी ऑटो को टक्कर, 4 लोगों की मौत
टक्कर मारने के बाद ऑडी का चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। जिले के इंदिरापुरम इलाके में हिंडन नदी के पास एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर मारने के बाद ऑडी का चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं ऑडी कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
ड्रिंक एंड ड्राइव का हो सकता है मामला
पुलिस का मानना है कि हादसे के समय ऑडी का चालक शराब के नशे में था। पुलिस को गाड़ी से पानी की बोतल और नमकीन के पैकेट मिले है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली में एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक कैब को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- पैदल यात्रियों और बाइक सवारों के लिए नई दिल्ली खतरनाक, रिंग रोड बनी मौत का जाल












Click it and Unblock the Notifications