हरदोई: भीषण हादसे में दो बहनों का सुहाग उजड़ा, मरनेवालों में एक वीएचपी नेता
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावा कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में विश्व हिंदू परिषद नेता की मौत हो गई। वहीं मरनेवाले दोनों व्यक्तियों की पत्नियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावा कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की मौत का मामला सामने आया है। कार में वीएचपी नेता समेत उनकी पत्नी और दो लोग भी शामिल थे। बाइक सवार को बचाने के चलते स्विफ्ट कार एक पुलिया में जा टकराई। कार में विश्व मोहन की मौके पर ही मौत हो गई और शाहजहांपुर जिला के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की मौत हॉस्पिटल ले जाते समय हो गई। वहीं, दोनों की पत्नियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ये भी पढे़ं: बिहार: दवाई खाने के बाद बना ऐसा डरावना चेहरा, देखकर उड़ जाएंगे होश!

बता दें कि अनिल कुमार गुप्ता परिवार के साथ बीती रात कार से कानपुर से शादी समारोह से शाहजहांपुर को लौट रहे थे। जहां एक बाइक सवार को बचाने के चलते कार पुलिया में जाकर टकरा गई। कार में सवार दोनों महिलाएं सगी बहने थी। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी हुई घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लगने लगा। वहीं, दोनों बहनें जिदंगी और मौत के बीच झूल रही है। बता दें कि घटना के बाद परिजनों इन बहनों को कानपुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ये भी पढ़ें: सतीश मिश्रा का बेतुका बयान- रोड शो नहीं, अपने लिए कब्र खोद रहे हैं राहुल-अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications