समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- मैंने जो किया वह कठिन फैसला था
2017 में साल का पहला ही दिन समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के लिए अच्छा नहीं रहा। पार्टी महासचिव रहे रामगोपाल यादव की ओर से बुलाए गए अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने रविवार (1 जनवरी) को उठाए गए अपने कदम को सही ठहराया है। सोशल मीडिया पर अखिलेश ने लिखा है कि 'कभी-कभी आप जिनसे प्यार करते हैं उनको बचाने के लिए आपको सही फैसले लेने होते हैं।' लिखा है कि आज (रविवार, 1 जनवरी को ) मैंने जो किया वह कठिन फैसला था लेकिन ऐसा करना जरूरी था। गौरतलब है कि रविवार को समाजवादी पार्टी का विशेष अधिवेशन प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में बुलाया गया था।

इस दौरान पार्टी महासचिव रहे रामगोपाल यादव ने अधिवेशन में 4 प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए, मुलायम सिंह यादव को पार्टी का सर्वोच्च रहनुमा माना जाए, शिवपाल यादव को यूपी की सपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव रखा गया। ये चारों प्रस्ताव सर्वसम्मित से पास कर दिए गए। हालांकि इस अधिवेशन के शुरू होने से पहले पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने एक पत्र जारी कर कहा कि यह असंवैधानिक है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा नेताओं के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लेने के बाद सीएम ने नरेश उत्तम को पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष घोषित कर दिया था। इस अधिवेशन के पूरा हो जाने के बाद पार्टी में महासचिव पद पर रहे रामगोपाल यादव को मुलायम सिंह याद ने 6 साल के लिए फिर से निष्कासित कर दिया।

मुलायम ने एक पत्र के जरिए कहा कि इस सम्मेलन में पारित हुए सभी प्रस्ताव व निर्णय अवैध हैं, मैं इन फैसलों की निंदा करता हूं व इसके कर्ता धर्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकष्कासित करता हूं। मुलायम ने रामगोपाल यादव पर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने अपने कुकृत्यों को छिपाने के लिए वर सीबीआई से बचने के लिए व भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार मेरा अपमान कर रहे हैं। मेरा हमेशा से ही सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने का इतिहास रहा है। लेकिन इन लोगों ने तथाकथित सम्मेलन बुलाकर साजिश की है। इसके बाद मुलायम सिंह ने सपा सांसद नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा को पार्टी से निकाल दिया था। मुलायम सिंह ने नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि नंदा रविवार सुबह राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए थे और उसकी अध्यक्षता की थी। वहीं मौजूदा बवाल पर पार्टी नेता और सरकार में मंत्री आजम खान ने कहा है कि 'एक बार फिर से सुलह की कोशिश करूंगा।' ये भी पढ़ें: सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल ने गाया गाना- कसमें वादे प्यार वफा, बातें हैं बातों का क्या
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications