Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल ने गाया गाना- कसमें वादे प्यार वफा, बातें हैं बातों का क्या

एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिवपाल यादव गाना गाते दिख रहे हैं। शिवपाल यादव के सामने एक शख्स माइक लेकर आता है और फिर वहां मौजूद हर शख्स इनके साथ सुर से सुर मिलाकर गाता है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में चल रही पारिवारिक जंग के बीच शिवपाल सिंह यादव ने एक कार्यक्रम में गाने के जरिए अपने दिल की बात को बयां किया है। शिवपाल सिंह ने नीली रोशनी से रंगे माहौल में कसमें वादे प्यार वफा गाने को न सिर्फ गाया बल्कि ठहाके भी लगाए। यह कार्यक्रम कहां आयोजित किया गया था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शिवपाल यादव को रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल ने गाया गाना- कसमें वादे प्यार वाफा, बातें हैं बातों का क्या

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें शिवपाल यादव गाना गाते दिख रहे हैं। शिवपाल यादव के सामने एक शख्स माइक लेकर आता है और फिर वहां मौजूद हर शख्स इनके साथ सुर से सुर मिलाकर गाता है- 'कसमें वादे प्यार वफा, सब बातें हैं बातों का क्या, कोई किसी का नहीं ये झूठे नाते हैं नातों का क्या।' शिवपाल यादव के इन अल्फाज को सपा की ताजा स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उनके भतीजे और यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने तकरार के बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया।

सपा में चल रहे विवाद में बीते शुक्रवार तब नया मोड़ आया था जब सीएम अखिलेश यादव और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी अलाकमान ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्टी की ओर से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का हवाला दिया गया था और उनसे जवाब भी मांगा गया था। हालांकि एक दिन बाद ही पार्टी में सब कुछ सामान्य होने की खबर आई और खुद शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश और रामगोपाल के निष्कासन को रद्द करने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+