अखिलेश यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया? सालाना आय जानकर रह जाएंगे दंग!
Akhilesh Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 52 साल के हो गए हैं। 1 जुलाई 1973 को मुलायम सिंह यादव और मालती देवी के घर जन्में अखिलेश उत्तर प्रदेश के सबसे युवा सीएम रह चुके हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद हैं। यूपी की एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले अखिलेश यादव जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अखिलेश यादव के जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday) के मौके पर उनके समर्थकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर उनके राजनीतिक सफर और कमाई पर भी चर्चा होना लाजमी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2000 में राजनीति में कदम रखा था। 2000 में वह कन्नौज से लोकसभा सांसद बने और इसके बाद लगातार राजनीति में मजबूत होते चले गए। 2012 में महज 38 साल की उम्र में वे उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।

राजनीतिक अनुभव के साथ उनकी संपत्ति में भी खासा इजाफा हुआ है। myneta के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव नामांकन में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 42 करोड़ रुपए घोषित की थी। उनके नाम पर एक भी गाड़ी नहीं है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी से इस्तीफा देने वाले टी राजा कैसे करते हैं कमाई? करोड़ों की नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान!
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Net Worth)
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। इसके अनुसार, अखिलेश यादव की कुल संपत्ति लगभग 42 करोड़ रुपये है। अगर कुल संपत्ति में से देनदारी घटाई जाए, तो अखिलेश यादव की नेट वर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये बनती है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की वेबसाइट MyNeta.info के अनुसार है।
कितनी चल-अचल संपत्ति
अखिलेश यादव ने करीब 42.02 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें चल संपत्ति (जैसे बैंक बैलेंस, निवेश आदि) और अचल संपत्ति (जैसे जमीन-जायदाद) शामिल हैं। इसके अलावा, उनके ऊपर करीब 99 लाख रुपये की देनदारी (कर्ज) भी है।
पहले से बढ़ी संपत्ति
पिछले चुनावों की तुलना में इस बार अखिलेश यादव की संपत्ति में इजाफा हुआ है। 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये थी, जबकि अब यह आंकड़ा 42 करोड़ के पार पहुंच गया है।
अखिलेश यादव की सालाना आय
अखिलेश यादव ने हलफनामे में यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी सालाना आय करीब 84.5 लाख रुपये रही। इस आय में उनका वेतन, ब्याज और अन्य स्रोतों से होने वाली आमदनी शामिल है।
पत्नी डिंपल यादव के पास भी करोड़ों की संपत्ति (Dimple Yadav Net Worth)
हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। दोनों की मिलाकर कुल पारिवारिक संपत्ति का आंकड़ा और भी बड़ा हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Etawah Controversy: अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 50 लाख लेते हैं कुछ कथा वाचक, श्रद्धा अब अमीरों का खेल?












Click it and Unblock the Notifications