Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी से इस्तीफा देने वाले टी राजा कैसे करते हैं कमाई? करोड़ों की नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान!

T. Raja Singh Networth: तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के राज्य नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान पर नाराजगी जाहिर की है।

इस्तीफे में टी. राजा सिंह ने साफ किया कि वे सिर्फ पार्टी से अलग हो रहे हैं, लेकिन उनका हिंदुत्व और धर्म सेवा के प्रति समर्पण पहले जैसा ही रहेगा। तेलंगाना के कद्दावर नेता टी राजा सिंह ने अपने पत्र में "जय हिंद, जय श्री राम" लिखते हुए पार्टी को अलविदा कहा।

T raja Networth

टी. राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल से तीन बार के विधायक हैं, जिन्होंने 2014, 2018 और 2023 में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। वो हिंदुत्व विचारधारा के प्रखर समर्थक माने जाते हैं और अपने तीखे बयानों के कारण कई बार विवादों में रहे हैं। 2022 में पार्टी ने उन्हें निलंबित किया था, लेकिन चुनाव से पहले वापस लिया गया। एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर...
ये भी पढ़ें: Telangana SSC 10th Result 2025: BSE तेलंगाना ने जारी किया 10वीं बोर्ड का परिणाम, ये है चेक करने के स्टेप

कितनी संपत्ति के मालिक हैं टी. राजा सिंह?

तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और कर्ज की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन उन पर भारी कर्ज भी है।

  • हलफनामे के मुताबिक, टी. राजा सिंह के पास करीब 4.7 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें से
  • चल संपत्ति यानी बैंक बैलेंस, गाड़ियां, कैश आदि की कीमत लगभग 1.01 करोड़ रुपये है।
  • अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद की कीमत करीब 2.29 करोड़ रुपये बताई गई है।

कर्ज भी है करोड़ों में

विधायक ने यह भी बताया कि उन पर करीब 1.83 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कर्ज को कुल संपत्ति से घटाने पर उनकी नेट वर्थ करोड़ो में है।

पहले भी दी गई थी जानकारी

टी. राजा सिंह इससे पहले के चुनावों में भी अपनी संपत्ति की जानकारी दे चुके हैं। हर बार संपत्ति और कर्ज के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला है, जो समय के साथ स्वाभाविक है।

टी. राजा का पॉलिटिकल करियर

🔹 2009: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गोशामहल सीट से चुनाव लड़ा, हार का सामना किया।

🔹 2014: बीजेपी में शामिल हुए और गोशामहल से पहली बार विधायक बने। AIMIM उम्मीदवार को हराया।

🔹 2018: दूसरी बार विधायक बने, गोशामहल सीट से फिर जीत हासिल की।

🔹 हिंदुत्व समर्थक छवि: अपने तीखे और विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहे।

🔹 2022: कथित आपत्तिजनक बयान के चलते बीजेपी से निलंबित किए गए, कई केस दर्ज हुए।

🔹 2023: बीजेपी ने निलंबन खत्म किया, उन्हें फिर से टिकट दिया और उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज की।

🔹 2025: राज्य नेतृत्व से नाराज़ होकर बीजेपी से इस्तीफा दिया, लेकिन हिंदुत्व के प्रति समर्थन जारी रखने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में भी राजा रघुवंशी जैसी हत्या, शादी के कुछ हफ्तों बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+