गुजरात: रेस्तरां में 'पाकिस्तानी भोज उत्सव' का बैनर, बजरंग दल ने लगा दी आग, कहा- नहीं करेंगे बर्दाश्त

सूरत। गुजरात में सूरत के एक रेस्तरां पर 'पाकिस्तानी भोज उत्सव' (पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल) का बैनर टंगा दिखने पर बजरंग दल वालों ने हंगामा कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ वहां पहुंची और एक बड़े फ्लेक्स बैनर को नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के नारे भी लगाए। यह घटना सोमवार, 13 दिसंबर को घटी।

Pakistani food festival flex banner in a restaurant in Surat, Bajrang Dal activists set fire

इस घटना पर प्रति​क्रिया देते हुए दक्षिण गुजरात बजरंग दल के अध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे ने कहा कि, हमें ये देखकर बुरा लगा कि सूरत के एक रेस्तरां में पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल मन रहा था। वहां बिल्डिंग पर एक 'पाकिस्तानी फूड फेस्टिवल' पर बड़ा बैनर भी टंगा था, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे उतार लिया और उसमें आग लगा दी।

Pakistani food festival flex banner in a restaurant in Surat, Bajrang Dal activists set fire

देवीप्रसाद दुबे ने कहा, "हमारे यहां ऐसा कोई फेस्टिवल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फेस्टिवल को लेकर रेस्टोरेंट ने माफी मांगी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+