IAS Nandini Chakraborty कौन हैं? ममता बनर्जी की खास रहीं नंदिनी को सुवेंदु अधिकारी ने सौंपी अहम जिम्‍मेदारी

Who is IAS Nandini Chakraborty: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पहली भाजपा सरकार में पूर्व मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को बड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी IAS अधिकारी नंदिनी चक्रवती दिसंबर 2015 में राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थीं। लेकिन उन्हें 15 मार्च को बंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद चुनाव आयोग ने पद से हटा दिया था। यह फैसला तब काफी चर्चा में रहा था।

वहीं अब मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। नबन्ना स्थित वर्तमान राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, नंदिनी चक्रवर्ती को उनके मौजूदा पद 'विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक' पर बरकरार रखा गया है। यह पद सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन आता है। हालांकि, उन्हें अब प्रमुख और विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं!

Who is Nandini Chakraborty

IAS Nandini Chakraborty को क्‍या मिली अहम जिम्‍मेदारी?

IAS नंदिनी चक्रवर्ती की सबसे बड़ी प्राथमिकता राज्य में बांग्लादेश के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराना होगा। यह एक रणनीतिक और संवेदनशील कार्य है, जिस पर सरकार का विशेष ध्यान है।

अपनी इस नई भूमिका में, 'विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक' के तौर पर वह राज्य में केंद्र प्रायोजित विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रक्रिया की भी गहन निगरानी करेंगी। यह केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित करने के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Who is Nandini Chakraborty? कौन हैं नंदिनी चक्रवर्ती?

नंदिनी चक्रवर्ती 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैंनंदिनी चक्रवर्ती का जन्म 5 फरवरी 1973 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनकी शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

Nandini Chakraborty क्‍यों चर्चा में आईं थीं?

राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ प्रधान सचिव के रूप में काम करते हुए नंदिनी चक्रवर्ती खास तौर पर चर्चा में रही थीं। उस दौरान राजभवन और राज्य सरकार के बीच असामान्य प्रशासनिक मतभेद सामने आए। राज्यपाल कार्यालय ने उन्हें पद से हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन राज्य सरकार ने शुरुआत में उन्हें उसी पद पर बनाए रखने का निर्देश दिया।

मामला बढ़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया और राज्यपाल से अलग-अलग बातचीत की। इसके परिणामस्वरूप, राज्य सरकार ने उन्हें राजभवन से हटाकर पहले पर्यटन विभाग की सचिव नियुक्त किया और फिर दिसंबर 2023 में गृह एवं हिल्स कार्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

Nandini Chakraborty संभाल चुकी है ये अहम पद

  • नंदिनी चक्रवर्ती ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
  • पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्‍य सचिव
  • पश्चिम बंगाल गृह सचिव पद
  • पश्चिम बंगाल अपर मुख्य सचिव, गृह एवं हिल्स कार्य विभाग
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की प्रधान सचिव
  • पश्चिम बंगाल औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम की प्रबंध निदेशक
  • हावड़ा की जिलाधिकारी
  • उद्योग, सूचना एवं संस्कृति
  • सुंदरबन कार्य, पर्यटन
  • जैव प्रौद्योगिकी जैसे विभागों में भी वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
Sujit Bose कौन हैं? बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही ED ने किया अरेस्‍ट, आखिर क्‍या है आरोप?
Sujit Bose कौन हैं? बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही ED ने किया अरेस्‍ट, आखिर क्‍या है आरोप?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+