Paper Leak: भारत में NEET के बाद Pakistan में लीक हुआ इंटरनेशनल एग्जाम का पेपर, दोनों जगह 'आरोपी' एक ही निकला!

Paper Leak: भारत में जिस तरीके से NEET 2026 का पेपर लीक हुआ ठीक वैसी ही खबर अब पाकिस्तान से आ रही है। पाकिस्तान में एक बड़ा एग्जाम होता है कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन (CIE). लेकिन ये एग्जाम होने के बाद पता चला कि इसका प्रश्न पत्र ही लीक हो गया था। आनन-फानन में वहां की शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) (जैसे भारत में CBI) को पेपर लीक होने की जांच सौंप दी है। फर्क बस इतना कि भारत में नेशनल लेवल की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था तो वहीं पाकिस्तान में एक कदम आगे जाकर इंटरनेशनल परीक्षा का पेपर लीक कर बढ़त हासिल की है।

CIE ने खुद माना गणित का पेपर लीक हुआ

जैसे ही पेपर लीक की खबर पाकिस्तान में फैली, वहां लोगों ने, खासकर कि स्टूडेंट्स ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन ने माना था कि मंगलवार को हुई AS-Level गणित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। इसके साथ ही शुक्रवार को होने वाली एक और गणित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया। यह मौजूदा परीक्षा सत्र में दूसरी बड़ी घटना थी। मतलब पाकिस्तान में पेपर लीक की स्थिति भारत से अलग नहीं है। इसके बाद पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के इंटरनल सेक्रेटरी मुहम्मद खुर्रम आगा ने NCCIA को जांच सौंप दी।

Paper Leak

कौन निकला आरोपी?

हालांकि मंत्रालय के आधिकारिक बयान में खासकर कैम्ब्रिज O-Level गणित परीक्षा के पेपर लीक का जिक्र किया गया। इससे साफ हुआ कि जांच का दायरा सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं है। इसमें अब पूरे प्रोसेस की जांच हो रही है। हालांकि भारत की तरह यहां भी करप्ट सिस्टम ही छात्रों के भविष्य को चौपट करने का आरोपी निकला।

PM Trip Expenditure: 5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, कितना पैसा होगा खर्च? पुरानी यात्राओं में क्या रहा हिसाब?
PM Trip Expenditure: 5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी, कितना पैसा होगा खर्च? पुरानी यात्राओं में क्या रहा हिसाब?

क्या है Cambridge International Education?

Cambridge International Education, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट का हिस्सा है। यह संस्था 160 से ज्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षाएं आयोजित करती है। इस परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी ब्रिटिश काउंसिल संभालती है। जबकि इसके स्थानीय सेंटर सरकार के पास होते हैं। पाकिस्तान में ये सेंटर कराची, लाहौर और इस्लामबाद जैसे शहरों में थे। जिसमें पाकिस्तान में O-Level परीक्षाएं आमतौर पर ग्रेड 10 और 11 के बराबर मानी जाती हैं, जिनमें कई विषय शामिल होते हैं। वहीं A-Level और AS-Level परीक्षाएं ग्रेड 12 और 13 के बराबर होती हैं और इन्हें उच्च शिक्षा की तैयारी के तौर पर देखा जाता है।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ने क्या कहा?

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने बैठक में कहा कि यह मामला वास्तविक पेपर लीक से ज्यादा पेपर चोरी जैसा लगता है। इससे अलग CIE प्रतिनिधियों लीपापोती वाला बयान देते हुए कहा कि कैम्ब्रिज अपनी परीक्षाओं की पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए सख्त मानकों का पालन करता है।

पेपर लीक तो होता रहता है।

शिक्षा सचिव ने एक और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की खबरों पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी को देखते हुए कैम्ब्रिज से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने को कहा। जवाब में CIE ने जल्द अपडेट जारी करने का भरोसा दिया। लेकिन पाकिस्तान में भी धीरे-धीरे पेपर लीक होना आम होता जा रहा है।

न फोन करेंगे चार्ज- न फ्री WiFi करेंगे यूज, किस डर की वजह से Trump के अधिकारियों पर China में लगी पाबंदी?
न फोन करेंगे चार्ज- न फ्री WiFi करेंगे यूज, किस डर की वजह से Trump के अधिकारियों पर China में लगी पाबंदी?

इससे पहले भी सामने आया था पेपर लीक विवाद

पिछले महीने 29 अप्रैल को हुई AS-Level गणित परीक्षा (9709/12) को लेकर भी ऐसे ही आरोप लगे थे। जांच के बाद CIE ने माना कि ये दावे पूरी तरह गलत नहीं थे। इसके बाद उस प्रश्न पत्र के लिए 9 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। उसका पेपर होना अभी भी बाकी है।लगातार दूसरी बार पेपर लीक जैसे आरोप सामने आने के बाद अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+