Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 May: PBKS vs MI, पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस में कौन जीता टॉस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 का रोमांच आज पहाड़ों की वादियों में यानी धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर देखने को मिल रहा है, जहां पंजाब किंग्स का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला किसी प्लेऑफ़ के लिए काफी अहम है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने आए जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया।
मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हो, लेकिन वह दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। श्रेयस अय्यर की टीम ने धर्मशाला में अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। उसमें हार का सामना करना पड़ा था।

अगर पंजाब आज हारती है, तो उनके लिए प्लेऑफ के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी। फैंस को इस मैच से काफी उम्मीदें हैं। पंजाब किंग्स की टीम इस समय अंक तालिका में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। हालांकि टीम की बैटिंग और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में चल रही है।
मुंबई इंडियंस के फैंस को रोहित शर्मा की बैटिंग देखने में मजा आता है। इस सीजन कुछ मैचों में चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापस आए रोहित ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की थी। बुमराह की खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय है। वह सफल नहीं हो पाए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह पहली बार कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने टीम में बदलाव की बात भी कही और बताया कि दो परिवर्तन टीम की प्लेइंग इलेवन में किए गए हैं। उधर पंजाब किंग्स में भी चार बदलाव किए गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications