Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण

कॉमनवेल्थ गेम्स के 2022 के तीसरे दिन भारत की शुरुआत शानदार रही।

नई दिल्ली, 31 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारत की शुरुआत शानदार रही। भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में 19 साल के लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुष 67 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 140 किलोग्राम वेट लिफ्ट करके रिकॉर्ड बना दिया है। जबकि स्नैच एंड जर्क में 160 किलोग्राम वजन उठाया है। उनका कुल स्कोर 300 रहा। क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में वह चोटिल भी हुए पर उन्होंने हार नहीं मानी और इतिहास रच दिया।

Jeremy Lalrinnunga

पहले दिन 4 पदक

इससे पहले दूसरे दिन भारत ने गोल्ड, सिल्वर से लेकर ब्रॉन्ज मेडल समेत वेटलिफ्टिंग में कुल 4 पदक अपने नाम किए थे। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है। उनके अलावा वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर, मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल और वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।

पहले पुरुष एथलीट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रच दिया है। वह बर्मिंघम में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले 49 किग्रा भार वर्ग में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा पहले स्थान पर रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किग्रा और दूसरे प्रयास में 140 किग्रा भार उठाया। वहीं तीसरे प्रयास में वह 143 किग्रा वजन उठाने में विफल रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा।

300 रहा कुल स्कोर
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किलो भार उठाया। वह अपने पहले प्रयास में चोटिल हो गए, इसके बाद भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 160 किलो भार उठाया। वह क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे। इस दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गए। उनका कुल स्कोर 300 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+