Radhika Yadav: ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग, क्या ये है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताया सच
Radhika Yadav: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत से हरियाणा समेत पूरा भारत हैरान है और उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि राधिका को मारने वाले और कोई नहीं बल्कि उसका पिता दीपक यादव है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इस बारे में पुलिस ने जो बताया वो काफी हैरान कर देने वाला है।
राधिका यादव हत्याकांड पर, गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी, संदीप कुमार ने ANI से बात करते हुए कहा कि ' गुरुवार को एक निजी अस्पताल ने सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि गोली लगने से घायल एक लड़की को अस्पताल लाया गया।'

'जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो लड़की मृत पाई गई। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो पता चला कि उसका नाम राधिका था, उसकी उम्र 25 साल थी और वह एक टेनिस अकादमी चलाती थी।'
'मौके से हथियार, एक लाइसेंसी पिस्तौल जब्त की' (Radhika Yadav)
पुलिस ने आरोपी, उसके पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया और मौके से हथियार, एक लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से नाराज होने की बात स्वीकार की। उसने कहा कि 'वह आर्थिक रूप से संपन्न है इसलिए उसकी बेटी को अकादमी चलाने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती थी।'
घर पर ही मिला Radhika Yadav का पिता दीपक
'आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है, पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर ही मिला और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला लड़की द्वारा टेनिस अकादमी चलाने के कारण था। आरोपी के पास कई संपत्तियां है और वह किराए से अच्छी कमाई करता है।'
आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया
'वह आर्थिक रूप से संपन्न है, हर दूसरा कारण टेनिस अकादमी के अलावा कोई अन्य घटना अफवाह है और जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।'
'हमें एक दिन की रिमांड मिली है' (Radhika Yadav)
तो वहीं इस मामले में सेक्टर 56 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि 'हमें एक दिन की रिमांड मिली है। गोला-बारूद बरामद करना है। उनके पास रेवाड़ी के पास एक गांव में ज़मीन का एक प्लॉट है, गोला-बारूद वहाँ से बरामद करना है।'
हत्या के पीछे कारण ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग? (Radhika Yadav)
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस हत्या के पीछे कारण ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग है? तो पुलिस ने सीधे इंकार करते हुए कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है।' दीपक केवल अपनी बेटी की टेनिस अकेडमी चलाने और रील्स बनाने की वजह से नाराजा था और इसी चक्कर में उसने उस पर गोली चलाई है।
Radhika Yadav के घरवाले और पड़ोसी सदमे में
जहां पुलिस ये बात कह रही है वहीं दूसरी ओर इस घटना से राधिका के घरवाले और पड़ोसी सदमे में हैं। उसकी मां मंजू यादव कुछ बोल ही नहीं पा रही है तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वो कभी सोच नहीं सकते थे कि दीपक यादव अपनी बेटी की हत्या कर देगा?
Radhika Yadav ने कई ट्रॉफियां जीती थीं
आपको बता दें कि राधिका ने एक समय राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेला था और कई ट्रॉफियां जीती थीं। हालांकि एक मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद, उसने खेलना बंद कर दिया और एक टेनिस अकादमी शुरू की और इन दिनों वीडियो रील्स बनाती थी, जिस पर दीपक यादव को एतराज था।












Click it and Unblock the Notifications