HUL की CEO बन इतिहास रचेंगी प्रिया नायर, 92 सालों में पहली बार महिला को मिला ये पद, कब से संभालेंगी कार्यभार?
Priya Nair: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपनी 92 साल की इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक HUL को पहली बार कोई महिला CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर मिलने जा रही है। प्रिया नायर, जो फिलहाल यूनिलीवर में ब्यूटी एंड वेलबीइंग डिविजन की ग्लोबल प्रेसिडेंट हैं, अब 1 अगस्त 2025 से HUL की कमान संभालेंगी।
यह सिर्फ एक पदभार नहीं, बल्कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। प्रिया नायर ने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड लेवल से की थी और अब वो उस मुकाम पर पहुंची हैं जहां से वो HUL जैसी दिग्गज कंपनी को नेतृत्व देंगी। उनके इस ऐतिहासिक प्रमोशन को इंडस्ट्री में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रियाा नायर को अपना अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वो 1 अगस्त 2025 से कार्यभार संभालेंगी। मौजूदा CEO रोहित जावा 31 जुलाई को पद से हट जाएंगे।
92 साल में पहली बार कोई महिला बनी CEO
HUL के 92 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला इस बड़ी जिम्मेदारी पर पहुंचेगी। प्रिया नायर अब न सिर्फ HUL की CEO और MD बनेंगी, बल्कि जरूरी मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के बोर्ड का हिस्सा भी होंगी। इसके साथ ही वो Unilever Leadership Executive (ULE) की सदस्य बनी रहेंगी।
यूनिलीवर में 30 साल का अनुभव
प्रिया नायर ने HUL में अपने करियर की शुरुआत 1995 में की थी। उन्होंने कंज्यूमर इनसाइट्स मैनेजर और ब्रांड मैनेजर जैसे शुरुआती रोल में काम किया और डव, रिन और कम्फर्ट जैसे लोकप्रिया प्रोडक्ट्स से जुड़ी रही हैं।
उन्होंने लॉन्ड्री, ओरल केयर, डियोड्रेंट और कस्टमर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी काम किया है। HUL के वेस्ट जोन की जनरल मैनेजर बनने के बाद उन्होंने साउथ एशिया में होम केयर और फिर ब्यूटी और पर्सनल केयर डिविजन की जिम्मेदारी संभाली।
ग्लोबल लेवल पर भी निभाई बड़ी भूमिका
भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रिया नायर को ग्लोबल रोल्स भी मिले। 2022 में वो यूनिलीवर की ब्यूटी एंड वेलबीइंग यूनिट की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनीं और 2023 में उन्हें इस यूनिट की प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि (Priya Nair Academic Profile)
प्रिया नायर ने मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से बीकॉम किया है। इसके बाद उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए किया। आगे चलकर उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया।
कंपनी चेयरमैन ने की तारीफ
HUL के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा, "प्रिया ने HUL और यूनिलीवर में शानदार करियर बनाया है। भारतीय बाजार की गहरी समझ और उनके अनुभव से HUL को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।"
रोहित जावा ने 2023 में संभाला था कार्यभार
प्रिया नायर की जगह लेने वाले रोहित जावा ने 2023 में CEO और MD का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ और चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया। अब वे निजी और प्रोफेशनल कारणों से पद छोड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications