धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा, नेपाल के रास्ते मुस्लिम देशों ने छांगुर बाबा को भेजे 300 करोड़ रुपये
Chhangur Baba: देश में धार्मिक रूपांतरण को लेकर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। यूपी एटीएस की जांच में सामने आया है कि खुद को बाबा बताने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पिछले तीन सालों में करीब 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग हासिल कर चुका है। इनमें से 300 करोड़ रुपये नेपाल के रास्ते हवाला चैनल के जरिए अवैध रूप से भारत लाए गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस पैसे का इस्तेमाल धार्मिक रूपांतरण जैसी संवेदनशील गतिविधियों में किया गया। विदेशी फंडिंग पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों से आई और इसे नेपाल के सीमावर्ती जिलों में खोले गए सैकड़ों बैंक खातों के जरिए भारत तक पहुंचाया गया। यूपी और बिहार के कई जिलों में फैला यह नेटवर्क अब ATS के रडार पर है। इस पूरे मामले ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों बल्कि आम लोगों को भी चिंता में डाल दिया है।

नेपाल के बॉर्डर जिलों से हुआ पैसा ट्रांसफर
ATS के मुताबिक, नेपाल के काठमांडू, नवलपरासी, रुपनदेही और बांके जैसे बॉर्डर जिलों में 100 से ज्यादा बैंक खाते खोले गए थे। इनमें पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्की जैसे मुस्लिम बहुल देशों से पैसा भेजा गया। इसका मकसद भारत में धर्म परिवर्तन कराना था।
ये भी पढ़ें: बाबा निराला के आश्रम में होगी रोहित शर्मा की एंट्री? लॉर्ड बॉबी से मिले हिटमैन, तस्वीर ने मचाई धूम
4-5% कमीशन लेकर एजेंट्स ने पहुंचाया पैसा
नेपाल में मौजूद एजेंट्स ने इस पैसे को छांगुर बाबा तक पहुंचाने में मदद की। इसके बदले उन्हें 4 से 5 फीसदी का कमीशन मिला। कई बार यह पैसा कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) के जरिए जमा किया गया। छांगुर बाबा यूपी के बलरामपुर जिले के मधपुर गांव का रहने वाला है।
भारत में कई जिलों तक पहुंचा पैसा
नेपाल से जो पैसा लाया गया, उसे बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर जैसे जिलों में बदला गया। यहां लोकल मनी एक्सचेंजर्स ने नेपाली करेंसी को भारतीय रुपयों में बदला। इतना ही नहीं, बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, पुर्णिया, किशनगंज, चंपारण और सुपौल जिलों के एजेंट भी इसमें शामिल पाए गए।
अयोध्या को मिली सबसे ज्यादा फंडिंग
ATS की जांच में सामने आया है कि अयोध्या जिले को सबसे ज्यादा फंडिंग मिली। यहां पर आरोप है कि हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया। इस मामले में छांगुर बाबा और उसके साथियों के 40 बैंक खातों की जांच की जा रही है।
बड़ी रकम इन दो खातों में मिली
ATS ने बताया कि जांच के दौरान नवीन रोहरा के छह खातों में 34.22 करोड़ रुपये और नसीरीन नाम की महिला के खातों में 13.90 करोड़ रुपये पाए गए। इन खातों की गहन जांच की जा रही है।
विदेशी खातों की भी जांच जारी
छांगुर बाबा के शारजाह, दुबई और UAE में भी बैंक खाते होने की आशंका है। ATS इस दिशा में भी जांच कर रही है। बाबा और उसके सहयोगियों के पिछले 10 साल के इनकम टैक्स रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं।
सरकारी जमीन पर बना महल ढहाया गया
बलरामपुर में छांगुर बाबा ने करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से 40 कमरों वाला एक आलीशान महल बनवाया था। यह बंगला सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था। ATS और प्रशासन ने तीन दिन में 10 बुलडोजर की मदद से इसे पूरी तरह गिरा दिया। महल में संगमरमर का गेट और कई लग्ज़री सुविधाएं थीं।
छंगूर बाबा की संपत्ति (Chhangur Baba Net Worth)
धर्मांतरण के आरोपों में घिरे छंगूर बाबा की संपत्ति अब जांच एजेंसियों के निशाने पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके पास करीब 300 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। इनमें कई बंगले, महंगी गाड़ियां, और देश-विदेश से आए करोड़ों रुपये शामिल हैं। ईडी और एटीएस की जांच में सामने आया है कि बाबा ने इन पैसों का इस्तेमाल धर्म बदलवाने के लिए किया। अब उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई चल रही है और कई जगहों पर अवैध निर्माण को गिराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: ज्योतिष से जिहाद तक: 'छांगूर बाबा' उर्फ जलालुद्दीन शाह ने कैसे खड़ा किया 300 करोड़ की काली सल्तनत
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications