कभी वजन कम करने के लिए Neeraj Chopra ने थामा था भाला, पाई-पाई जोड़कर परिवार वालों ने दिलाया था पहला जेवलिन
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर से देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है।
नई दिल्ली, जुलाई 24: ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर से देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह नीरज चोपड़ा के करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।
ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra की जीत के बाद जश्न में डूबा देश, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता; PM मोदी ने कहा...

ओलंपिक में जीता था गोल्ड मेडल
पिछले साल खेले गए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। फाइनल में उन्होंने 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड जीता था। एथलेटिक्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज पहले एथलीट बने थे। इससे पहले पूल ए के क्वालिफिकेशन में 86.65 मीटर थ्रो कर पहले नंबर पर रहे थे।
टोक्यो में मेडल जीतने के बाद एक के बाद चैंपियनशिप में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। हालांकि, नीरज के लिए इस मुकाम तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था। आइए जानते हैं, उनके संघर्ष की कहानी...

मोटापा कम करने के लिए थामा था भाला
अपने बचपन में नीरज चोपड़ा बहुत मोटे थे। केवल 13 साल की उम्र में ही उनका वजन करीब 80 किलो था। जिसके कारण गांव के दूसरे बच्चे उनका काफी मजाक बनाते थे, उनके मोटापे से परिवार वाले भी बहुत परेशान थे। इसलिए उनके चाचा भीम चोपड़ा ने नीरज को दौड़ने के लिए स्टेडियम लेकर जाना शुरू किया। एक बार स्टेडियम में कुछ बच्चे जेवलिन कर रहे थे। नीरज वहां खड़े होकर देखने लगे, तभी मैदान पर मौजूद कोच ने उनसे कहा कि आओ जेवलिन फेंको.. नीरज ने जेवलिन फेंका, तो वह काफी दूर जाकर गिरा। इसके बाद कोच ने उनसे रेगुलर ट्रेनिंग पर आने को कहा। कुछ दिनों तक नीरज ने पानीपत स्टेडियम में ट्रेनिंग की, फिर पंचकूला चले गए और वहां ट्रेनिंग करने लगे।

10 भाई-बहनों में सबसे बड़े
नीरज चोपड़ा एक ही छत के नीचे रहने वाले 19 सदस्यीय परिवार में चचेरे भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। ऐसे में वह परिवार के लाडले हैं। नीरज के बचपन में उनके परिवार की हालत ठीक नहीं थी। उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि नीरज को 1.5 लाख रुपये का जेवलिन दिला सकें। पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम ने दिन रात एक कर 7,000 रुपये जोड़े और उन्हें प्रैक्टिस के लिए जेवलिन लाकर दिया।

यूट्यूब को बनाया अपना कोच
एक समय ऐसा भी आया जब नीरज के पास कोई कोच नहीं था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वो यूट्यूब को ही अपना गुरु मानकर भाला फेंकने की बारीकियां सीखते थे। इसके बाद मैदान पर जाकर अभ्यास करते। वीडियो देखकर उन्होंने अपनी कई कमियों को दूर किया। यूट्यूब वीडियोज से टिप्स लेकर नीरज ने अपने खेल को बेहतर बनाया बल्कि आगे चलकर देश का नाम भी रौशन किया।

2016 में भी जीता था गोल्ड
2016 में पोलैंड में हुए जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 86.48 मीटर के अंडर-20 वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला था। हालांकि, इसके बाद भी वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद सेना ने नीरज को जूनियर कमीशंड ऑफिसर की पोस्ट दोकर उन्हें नायब सूबेदार के पद पर नियुक्त किया। उसके बाद मानो उन्होंने रफ्तार पकड़ ली। 2018 एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा की अचीवमेंट्स
- 2016 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड
- 2017 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता
- 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड
- 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता
- 2021 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड अपने नाम किया
- 2022 कुओर्ताने गेम्स गोल्ड मेडल
बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नीरज चोपड़ा 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल का नेतृत्व करेंगे।
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications