Ghaziabad Pacific Mall Fire: गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल से उठीं आग की लपटें, प्रोजेक्टर रूम में मची अफरा-तफरी

Ghaziabad Pacific Mall Fire: दिल्ली-NCR के सबसे व्यस्त और मशहूर मॉल्स में शुमार कौशाम्बी स्थित 'पैसिफिक मॉल' (Pacific Mall) से सुबह-सुबह एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह मॉल के भीतर स्थित एक सिनेमा हॉल (PVR) के प्रोजेक्टर रूम और ऑडी (Audi) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मॉल परिसर के भीतर काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Ghaziabad Pacific Mall Fire

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

यह दर्दनाक हादसा कौशाम्बी-आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित पैसिफिक मॉल में हुआ, जो लिंक रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले मॉल की ऊपरी मंजिल पर बने सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की। जब तक कोई कुछ समझ पाता, लपटों ने प्रोजेक्टर रूम के साथ-साथ ऑडिटोरियम (ऑडी) को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दमकल विभाग का ऑफिशियल बयान

गाजियाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (Ghaziabad Fire & Emergency Services) ने इस पूरे हादसे पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्थिति साफ की है। दमकल विभाग ने ट्वीट कर बताया कि, आज कमिश्नरेट गाजियाबाद पर पैसिफिक मॉल में स्थित सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम और ऑडी में लगी आग पर फायर सर्विस यूनिट के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 गाड़ियों की मदद से आग को शांत किया। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और फिलहाल मॉल के अंदर से धुआं निकालने और कूलिंग का काम किया जा रहा है।

एक दिन पहले ही फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट

गाजियाबाद में पिछले 24 घंटों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी और भयानक घटना है। इससे ठीक एक दिन पहले (बुधवार को) गाजियाबाद के केविनगर स्थित विवेकानंद इंडस्ट्रियल एरिया की 'मेगा पेंट फैक्ट्री' में भीषण आग लग गई थी। केमिकल से भरी इस फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखे केमिकल ड्रम एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। इन धमाकों से पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा था और आसमान में कई किलोमीटर दूर तक काला धुआं देखा गया था।

बुधवार को केविनगर की फैक्ट्री में लगी आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाजियाबाद, साहिबाबाद, वैशाली और मोदीनगर के अलावा हापुड़ और नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी थीं। कुल 12 फायर टेंडर्स ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

इस घटना का खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने, राहत कार्य में तेजी लाने और किसी भी घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए थे। गनीमत रही कि केविनगर हादसे में भी किसी की जान नहीं गई, लेकिन फैक्ट्री में रखी करोड़ों की मशीनें और माल जलकर खाक हो गया। फिलहाल प्रशासन दोनों ही मामलों में आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

Rajdhani Express Fire: गहरी नींद में थे यात्री और धू-धू कर जल उठा B-1 कोच, किसने देवदूत बनकर बचाई सबकी जान?
Rajdhani Express Fire: गहरी नींद में थे यात्री और धू-धू कर जल उठा B-1 कोच, किसने देवदूत बनकर बचाई सबकी जान?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+