FIFA World Cup: भारत में फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण पर संकट! दूरदर्शन ने LIVE दिखाने से किया इनकार, फैंस मायूस

FIFA World Cup 2026, Live Streaming: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण को लेकर भारत में सस्पेंस और गहरा गया है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब महज कुछ ही हफ्तों का समय बचा है, लेकिन भारतीय फुटबॉल फैंस अब तक असमंजस में हैं कि वे मैचों का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे।

सरकारी प्रसारक प्रसार भारती ने पाल्ला झाड़ा (FIFA World Cup 2026, Live Streaming)

इस बीच सरकारी प्रसारक प्रसार भारती ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। प्रसार भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में आधिकारिक तौर पर कहा है कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार (ब्रॉडकास्टिंग राइट्स) हासिल करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है। यह दलील दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस पुरूषेंद्र कुमार कौरव के सामने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दी गई।

FIFA World Cup 1

प्रसार भारती को नोटिस जारी कर जताई गई चिंता

इस याचिका में मांग की गई थी कि प्रसार भारती और दूरदर्शन के जरिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का भारत में मुफ्त प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। खासकर उद्घाटन मैच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों को दिखाया जाये। हालांकि, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वकील अवधेश बैरवा ने इस याचिका को वापस लेने और किसी अन्य सक्षम अदालत में जाने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले, 12 XII को हाई कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को नोटिस जारी कर इस स्थिति पर चिंता जताई थी।

करोड़ों फैंस, फिर भी राइट्स खरीदने को तैयार नहीं ब्रॉडकास्टर्स

साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के न खेलने के बावजूद भारत फीफा के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक बनकर उभरा था। जहां दर्शकों ने लगभग 74.5 करोड़ डिजिटल इंटरैक्शन किए थे। इसके बावजूद साल 2026 वर्ल्ड कप के लिए अब तक किसी भी भारतीय नेटवर्क ने मीडिया राइट्स फाइनल नहीं किए हैं। इसके पीछे कई व्यावसायिक कारण हो सकते हैं।

IPL 2026: 3 बिहारी धुरंधरों ने आईपीएल में मचाया गदर, दिग्गजों को भी छोड़ दिया पीछे
IPL 2026: 3 बिहारी धुरंधरों ने आईपीएल में मचाया गदर, दिग्गजों को भी छोड़ दिया पीछे

क्या हो सकती है वजहें

ये सभी मुकाबले अमेरिका और मैक्सिको में होने के कारण भारत में इनका लाइव प्रसारण देर रात या सुबह तड़के होगा, जिससे प्राइम-टाइम विज्ञापन मिलना मुश्किल है। फीफा ने शुरुआत में भारत के लिए 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के राइट्स की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) रखी थी। कम रुचि देखने के बाद इसे घटाकर 35 मिलियन डॉलर (लगभग 290 करोड़ रुपये) किया गया।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार (JioStar) की 20 मिलियन डॉलर की बोली को भी फीफा ने खारिज कर दिया। भारतीय खेल चैनल पहले से ही आईपीएल और अन्य क्रिकेट सीरीज के राइट्स पर भारी निवेश कर चुके हैं, जिससे वे गैर-क्रिकेट खेलों पर बड़ा जोखिम लेने से बच रहे हैं।

<strong>क्या सिर्फ ड्रिंक्स पिलाकर ही घर लौट जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर? लखनऊ के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं</strong>?
क्या सिर्फ ड्रिंक्स पिलाकर ही घर लौट जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर? लखनऊ के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+