Milk Price Hike: अमूल के बाद इस बड़े ब्रांड ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब एक लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए!

Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आमजन को अब सुबह की चाय और बच्चों के दूध के लिए भी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने सरस दूध की कीमतों में प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी करने का बड़ा ऐलान किया है। यह नई दरें 21 मई 2026 की शाम से जयपुर और दौसा जिले में पूरी तरह से लागू हो जाएंगी।

दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे दुग्ध उत्पाद भी महंगे हो गए हैं, जिससे घरेलू बजट का पूरी तरह से बिगड़ना तय माना जा रहा है। आइए जानतें हैं। जयपुर डेयरी के इस फैसले से अब आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है।

saras- milk-price-hike

क्यों बढ़े दूध के दाम? डेयरी प्रशासन ने बताई यह वजह

जयपुर डेयरी के प्रवक्ता के अनुसार, पशुपालकों को पशु आहार, चारा, बिजली, दवाइयां और रखरखाव के लिए पहले से कहीं अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बढ़ती परिचालन और उत्पादन लागत (Operational and Input Costs) को देखते हुए ही कीमतों में यह बदलाव किया गया है। इसके साथ ही डेयरी ने दूध उत्पादकों को राहत देने के लिए मिल्क प्रोक्योरमेंट प्राइस में ₹25 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है। अब दुग्ध उत्पादकों को ₹850 के बजाय ₹875 प्रति किलोग्राम फैट का भुगतान किया जाएगा।

यहां देखें सरस दूध का नया रेट कार्ड (New Rate List)

21 मई की शाम से सप्लाई होने वाले दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • सरस टोंड मिल्क (नीला पैकेट): अब ₹54 के स्थान पर ₹56 प्रति लीटर मिलेगा।
  • स्टैंडर्ड मिल्क: इसकी कीमत ₹60 से बढ़ाकर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है।
  • सरस गोल्ड मिल्क: अब इसके लिए ₹68 की जगह ₹70 प्रति लीटर चुकाने होंगे।
  • डबल टोंड मिल्क: इसकी कीमत बढ़कर अब ₹48 प्रति लीटर हो गई है।

जयपुर और दौसा के 11 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर असर

जयपुर डेयरी रोजाना जयपुर और दौसा जिलों में करीब 11.60 लाख लीटर दूध की सप्लाई करती है। इस फैसले से इन दोनों जिलों के लाखों परिवारों का बजट प्रभावित होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर डेयरी अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर चुकी है। वर्ष 2017 से लेकर अब तक दूध की कीमतों में यह 12वीं बार इजाफा किया गया है।

Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक सब महंगा,भारत में और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम
Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक सब महंगा,भारत में और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

सिर्फ दूध ही नहीं, सुबह का नाश्ता भी हुआ महंगा

आम आदमी की रसोई पर चौतरफा मार पड़ रही है। देश में जहां हाल ही में अमूल समेत अन्य बड़ी डेरियों ने भी दूध के दाम बढ़ाए थे, वहीं अब सुबह के नाश्ते का अहम हिस्सा यानी 'ब्रेड' भी ₹5 प्रति पैकेट तक महंगी हो गई है। 'मॉडर्न ब्रेड' द्वारा दाम बढ़ाने के बाद अब ब्रिटानिया और विब्स जैसे ब्रांड्स भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।

ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लास्टिक पाउडर के दाम बढ़ना, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, मध्य पूर्व (Mid-East) में तनाव और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट का बढ़ना बताया जा रहा है। दूध, ब्रेड, तेल और सब्जियों के लगातार बढ़ते दामों से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

Bread Prices Hike: दूध के बाद क्यों महंगा हुआ ब्रेड? कितनी बढ़ी एक पैकेट की कीमत
Bread Prices Hike: दूध के बाद क्यों महंगा हुआ ब्रेड? कितनी बढ़ी एक पैकेट की कीमत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+