महिला साइकिलिस्ट के आरोपों के बाद SAI ने स्लोवेनिया से भारतीय दल को वापस बुलाया

नई दिल्ली, 8 जून: भारत की टॉप साइकिलिस्ट ने अपने कोच आरके शर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्लोवेनिया में ट्रेनिंग कैम्प के दौरान कैसे यह कोच उनके ऊपर गंदी नजर रखता था, कैसे वो उनके कमरे में जबरन घुसा और फिर साथ सोने के लिए बोला। कोच ने खिलाड़ी को मानसिक तौर पर बहुत ही खौफ में रखा और वह ट्रेनिंग कैम्प तुरंत छोड़कर भारत आने के लिए मजबूर हो गई।

SAI called the Indian contingent back from Slovenia after woman cyclist had alleged her coach

इस दौरान साइकिलिस्ट की साई के अधिकारियों ने तुरंत मदद की और वह भारत वापस आ गई। महिला साइकिल धाविका ने बताया है कि कोच ने उसके मां बात को भी कहा कि वह उनकी लड़की से शादी करना चाहता है। मां बाप शादी करा दें क्योंकि लड़की का इस खेल में कोई भविष्य नहीं है।

अब भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई ने सभी खिलाड़ियों को पासपोर्ट के लिए बोला है और सबको स्लोवेनिया से वापस बुला लिया है। इस बात की जानकारी साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल मनिंदर पाल सिंह ने दी है।

उन्होंने यह भी बताया है कि मामले की जांच के लिए साई ने कमेटी का गठन किया है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी कमेटी गठित की है। फेडरेशन ने साइकिलिस्ट से मुलाकात कर ली है और उसको भरोसा दिलाया है कि न्याय किया जाएगा।

ये घटना भारत में काफी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि कोच ने स्लोवेनिया जैसे दूर के देश में जाकर ना केवल लड़की को अपने कमरे में रखने की कोशिश करी बल्कि आरोप हैं कि उसने शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से भी कमरे में घुसकर लड़की को प्रताड़ित किया। शिकायत में कहा गया है कि साइकिलिस्ट इस दौरान रोती रही और कोच से बाहर जाने की गुहार लगाती रही।

यह कोच भारत की नेशनल टीम के साथ 2014 से जुड़ा है और कई खिलाड़ियों को तराश चुका है। कोच की दक्षता की तारीफ भी की जाती रही है।

यह भी पढ़ें- 'फैब फोर' में ये बल्लेबाज सबसे आगे निकल गया, सबा करीम ने बताया उसके आसपास अब कोई नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+