'फैब फोर' में ये बल्लेबाज सबसे आगे निकल गया, सबा करीम ने बताया उसके आसपास अब कोई नहीं

नई दिल्ली, 8 जून: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 115 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। उनकी टीम ने मैच को पांच विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

रूट के शानदार शतक के बाद, प्रतिभाशाली बल्लेबाज को क्रिकेट बिरादरी के सभी कोनों से तारीफ मिली।

फैब फॉर में बेस्ट कौन

फैब फॉर में बेस्ट कौन

रूट ने 10 हजार टेस्ट रन भी पूरे किए और वे एलिस्टेयर कुक के बाद टेस्ट प्रारूप में 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने। रूट के मुरीदों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम भी हैं। सबा ने पहले टेस्ट मैच में बल्ले से रूट के प्रयास की सराहना की है।

करीम के अनुसार, बल्ले के साथ रूट की प्रतिभा ने उन्हें विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के 'फैब फोर' में सभी से ऊपर रखा है।

बार-बार जो रूट का ही नाम सामने आ रहा है

बार-बार जो रूट का ही नाम सामने आ रहा है

करीम ने इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, "वह (रूट) बहुत आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखें तो बार-बार जो रूट का ही नाम सामने आ रहा है। जो रूट को दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला है। अगर हम भारत के बारे में बात करते हैं, तो विराट कोहली के साथ हमेशा केएल राहुल, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे अन्य लोगों का समर्थन होता है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी यही स्थिति है। भारत या श्रीलंका जैसी विदेशी परिस्थितियों में भी, रूट ने अकेले ही इंग्लैंड के मैच जीते हैं।"

जो रूट इस समय सबसे ऊपर हैं

जो रूट इस समय सबसे ऊपर हैं

"जो रूट ने पिछले दो वर्षों में अन्य तीन बल्लेबाजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। चाहे हम निरंतरता, तकनीक या टेंपरामेंट की बात करें, इन सभी पहलुओं में जो रूट इस समय सबसे ऊपर हैं। अगर कोई चौथी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, तो यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति तकनीकी और मानसिक दोनों रूप से मजबूत है। "

पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लिश टीम अब 10 जून से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+