हॉकी महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने चीन को हराकर जीता कांस्य पदक
नई दिल्लीः भारत की महिला हॉकी टीम भले ही एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाई हो, लेकिन सविता पुनिया और उनकी टीम ने शुक्रवार 29 जनवरी को तीसरे स्थान के मुकाबले को जीतकर कांस्य पदक के साथ ओमान से स्वदेश वापसी की। हॉकी इंडिया ने प्ले-ऑफ में पूर्व चैंपियन चीन को 2-0 से हराकर यह पदक हासिल किया।

भारत ने शर्मिला देवी (13) और गुरजीत कौर (19) के गोल के बाद मस्कट में सुल्तान काबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक ठोस प्रदर्शन करते हुए चीन को हरा दिया। गुरजीत दोनों गोल में शामिल थी और ब्लू इन ब्लू ने मस्कट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। ये वही गुरजीत हैं जिन्होंने भारत के टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- एटीके मोहन बगान और एससी ईस्ट बंगाल के मुकाबले में देखने को मिलेगा कोलकाता डर्बी का रोमांच
अपने पहले मैच में मलेशिया को 9-0 से हराने के बाद, भारत को एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन फिर टीम ने सिंगापुर को 9-1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन सेमीफाइनल में, कुछ खराब डिफेंस और पेनाल्टी कॉर्नर को बदलने में नाकाम रहने के बाद दक्षिण कोरिया ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया उन्हें 2-3 से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications