'दोस्तों और कतर तुम्हारा धन्यवाद', कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रहे पेले ने शेयर किए जज्बात

दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार ब्राजील के पेले कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उनको हाल में ही अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद ढेरों फैंस ने उनके लिए दुआएं की।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (Pele) ने अपने फैंस का धन्यवाद अदा किया है। पेले कैंसर से फाइट कर रहे हैं और उनको साओ पाउलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जिसके बाद से उनके फैंस ने दुआए की और उनको शुभकामना संदेश भेजे। पेले ने इसके लिए उनको थैंक्यू बोला है।

Pele says thank you to his fans and Qatar for their warm wish during his hospitalization

82 साल के पेले को सितंबर 2021 में कॉलन ट्यूमर को निकलवाना पड़ा था। उनकी बेटी के मुताबिक पेले को अब अपने ट्रीटमेंट को जारी रखने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस समय कतर में फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है जहां पर फैंस ने पेले को खूब सपोर्ट किया है। ब्राजील की टीम के कोच ने भी उनके लिए शुभकामनाएं भेजी थी। पेले ने अब इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है जहां पर कतर में बिल्डिंग दिखाई गई है और पेले का चेहरा है। दूसरी बिल्डिंग पर लिखा है- जल्दी से ठीक हो जाओ।

इस पर पेले ने कहा है- दोस्तों, मैं हर महीने हॉस्पिटल जाता हूं। ऐसे पॉजिटिव मैसेज आना हमेशा लगता है। इसके लिए कतर का थैंक्यू, और हर किसी का जिसने मुझे अच्छी वाइब्स भेजी।

साओ पाउलो के अस्पताल अल्बर्ट आइंस्टीन ने पेले की स्थिति को लेकर कोई डेली स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

बुधवार को हालांकि अस्पताल ने कहा कि पेले मंगलवार को ट्यूमर के कीमोथेराप्यूटिक ट्रीटमेंट के रिव्यू के लिए थे जिसके बाद उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल ने कहा कि पूर्व फुटबॉलर ICU में नहीं है।

वैसे एक रिपोर्ट के मुताबकि तीन बार के विश्व कप चैंपियन को "सामान्य सूजन" के कारण अस्पताल में लाया गया था। इससे पहले गुरुवार को, ब्राजील टीम के हेड कोच टिटे ने शुक्रवार को कैमरून के खिलाफ अपनी टीम के विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेले को शुभकामना दी।

भले ही पेले का ट्यूमर एक साल पहले हटा दिया गया हो लेकिन क्या ये किसी और अंग में फैल गया है इस पर कोई जानकारी नहीं है। हॉस्टिल का कहना है कि उनको कीमोथेरेपी शुरू करनी है। तब से उन्होंने हर महीने अस्पताल में चेक इन किया है।

पेले ने ब्राजील को 1958, 1962 और 1970 के विश्व कप जीतने में मदद की और अपनी टीम के लिए 92 मैचों में 77 गोल ठोके। उनको और डिएगो माराडोना को अपने समय का सबसे बड़ा फुटबॉल ऑइकन माना जाता रहा है जैसे अब ये दर्जा क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के पास है। माराडोना दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+