सेमीफाइनल में फ्रांस से हार के बाद मोरक्को फैंस और पुलिस के बीच ब्रुसेल्स में हुई झड़प
मोरक्को के फीफा वर्ल्ड कप 2022 में खिताब की रेस से बाहर होने के बाद प्रशंसकों की ब्रसेल्स में पुलिस के साथ झड़प हुई। मोरक्को पहली अफ्रीकी टीम थी जो सेमीफाइनल में पहुंची थी और उनके फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही थी।

मोरक्को की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। वे पहली अफ्रीकी टीम बने थे जो सेमीफाइनल में पहुंचे। उन पर किसी ने दांव नहीं लगाया था लेकिन वे नई उम्मीदों को जिंदा करते हुए अपने फैंस के सपनों को पूरा कर रहे थे। हालांकि वे बुधवार को सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ 0-2 से हार गए जिसके बाद फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। अगर वे मेसी से पार पा गए तो कप भी जीत सकते हैं लेकिन फुटबॉल का मसीहा अपने चमत्कारी रूप में एक बार फिर आ चुका है और वे अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने के बाद ही संन्यास लेना चाहेंगे।
मेसी के बाद अगर कोई इस फीफा विश्व कप में चर्चा बटोर रहा है तो वह मोरक्को ही है। अब जैसे ही ये देश फाइनल की रेस से बाहर हुआ तो मोरक्को के प्रशंसकों की ब्रसेल्स में पुलिस के साथ झड़प हुई। मोरक्को के झंडे में लिपटे लगभग 100 प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। पुलिस ने खुद को बचाने के लिए गियर्स पहन रखे थे।
प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस ने पानी की बौछारों के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े। रायटर के मुताबिक पुलिस ने कई प्रशंसकों को हिरासत में लिया और कहा कि झड़पें छोटी-मोटी थीं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
मोरक्को पर जीत का मतलब ये भी था कि 2002 में ब्राजील के बाद लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली फ्रांस पहली टीम बन गई। आखिरकार, डिडिएर डेसचैम्प्स की टीम ने मोरक्को की नींद उड़ा दी। इस मैच में रान्डल कोलो मुआनी ने 79वें मिनट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया और लेस ब्लूस को फाइनल में भेजा, जहां फ्रांस 18 दिसंबर को अर्जेंटीना से खेलेगा।
मैच के बाद, मोरक्को के कोच रेगरागुई ने कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल की हार कतर में 2022 के अभियान के दौरान उनकी टीम की विजय गाथा की वीरता को कम नहीं कर सकती।
रेगरागुई ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक अच्छा चेहरा दिखाया है, यह दिखाने के लिए कि मोरक्को में फुटबॉल मौजूद है और हमारे पास महान समर्थक हैं। हमने इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। ये हार हमसे वो सब नहीं छीन सकती।"
वैसे मोरक्को के लिए वर्ल्ड कप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है क्योंकि परंपरा के तहत ये टीम अब नंबर तीन स्थान के लिए क्रोएशिया के साथ मुकाबला करेगी जो फाइनल से पहले खेला जाना है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications