ISL 2021-22: ओडिशा को रौंदकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचा केरला ब्लास्टर्स

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 58वें लीग मैच में केरला ब्लास्टर्स की टीम ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और ओडिशा एफसी की टीम को एकतरफा मात देते हुए अंकतालिका में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस लीग मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स की टीम ने ओड़िसा एफसी को 2-0 से रौंदा और 8वें सीजन में हार से लगातार दूर रहने के सिलसिले को 10 मैचों तक पहुंचा दिया है। आईएसएल 2021-22 के 58वें मैच में गोल करने और शानदार डिफेंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हरमनजोत खाबरा को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

ओडिशा एफसी पर मिली यह जीत केरला ब्लास्टर्स की टीम के लिये अब तक खेले गये 11 मैचों में 5वीं जीत है। केरला ब्लास्टर्स को आईएसएल के पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम ने लगातार 10 मैचों में 5 ड्रॉ और 5 जीत के साथ 20 अंक बटोर लिये हैं और फिलहाल प्वाइंटस टेबल में सबसे टॉप पर पहुंच गई है। वहीं पर ओड़िसा एफसी की टीम को 10 मैचों में 4 जीत और एक ड्रॉ के चलते सिर्फ 13 अंक ही प्राप्त हुए हैं और वो फिलहाल 8वें पायदान पर काबिज है।

और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में फिर पुरानी गलतियां दोहरा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, नहीं सुधारी तो मिलेगी हार

आईएसएल के इस मैच में शुरू से ही केरला ब्लास्टर्स की टीम का दबदबा देखने को मिला। भले ही कोई भी टीम दूसरे हाफ मे गोल नहीं कर सकी लेकिन इंटरवल से पहले दो गोलों की मदद से केरला यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही। दूसरे हाफ में ओड़िसा ने टुकड़ों में बेहतर खेल दिखाया लेकिन दबदबा ब्लास्टर्स का ही बना रहा। इस दौरान केरला के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने अपने बाएं तरफ बेहतरीन डाइव से बचाव करते हुए ब्राजीली फॉरवर्ड जोनाथन क्रिस्टियान के प्रयास को विफल किया। रैफरी सेंथिल नाथन एस की सीटी बजते ही केरला ने आक्रमण शुरू कर दिया और पहले हाफ के पूरे समय तक ओड़िसा एफसी की डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। वहीं, ओड़िसा की तरफ से कुछ अवसर बने लेकिन उसके खिलाड़ी अटैकिंग थर्ड में लडखड़ाते रहे। लेकिन दो डिफेंडरों निशु कुमार और हरमनजोत के गोल से केरला को 2-0 की बढ़त मिली। ये दोनों गोल करवाने में कप्तान एंड्रियन लुना ने सहायता प्रदान की।

मैच का पहला गोल 28वें मिनट में आया, जब डिफेंडर निशु ने बेहतरीन राइट फुटर लगाया और केरला ब्लास्टर्स को 1-0 की बढ़त मिल गई। कप्तान एंड्रियन लुना ने बीच मैदान से बॉक्स के बायीं तरफ लॉफ्टेड पास डाला। ओवरलैप करके बॉक्स के अंदर पहुंचे निशु ने गेंद लेने के बाद अपने साथ लगे डिफेंडर एंथनी को छकाकर बॉक्स के ठीक बाहर से राइट फुटर सेंकेड पोस्ट की तरफ लगाया और ओड़िसा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह के लिए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर जाने से रोकने का कोई मौका नहीं था।

और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में कोहली ने पूरा किया खास शतक, शमी के डबल विकेट ओवर से भारत की वापसी

40वें मिनट में डिफेंडर हरमनजोत खबारा के हैडर से केरला ब्लास्टर्स की बढ़त 2-0 हो गई। इस गोल में भी लुना की भूमिका रही। बाएं फ्लैंक में मिली कॉर्नर किक पर लुना ने फर्स्ट पोस्ट की तरफ गेंद पहुंचाई और वहां पर मौजूद खाबरा ने हैडर से गेंद को फ्लिक करके सेकेंड पोस्ट की तरफ गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया। इस सीजन में केरला की ओड़िसा पर यह दूसरी जीत है। केरला ने पहले चरण में ओड़िसा को 2-1 से हराया था। उस मैच में तीनों गोल ही ओपन प्ले से आए थे।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 12)
Pos Club M W D L GD Points
1 Kerala Blasters FC 11 5 5 1 8 20
2 Jamshedpur FC 11 5 4 2 6 19
3 Mumbai City FC 11 5 2 4 2 17
4 Hyderabad FC 10 4 4 2 10 16
5 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
6 Chennaiyin FC 10 4 2 4 -3 14
7 Bengaluru FC 11 3 4 4 1 13
8 Odisha FC 10 4 1 5 -6 13
9 FC Goa 10 3 3 4 -4 12
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 11 0 6 5 -9 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+