IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में कोहली ने पूरा किया खास शतक, शमी के डबल विकेट ओवर से भारत की वापसी

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम अपने गेंदबाजों के दम पर वापसी करते हुए नजर आ रही है। केपटाउन के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम करने की ओर देख रही हैं। जहां भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीत हासिल की थी तो वहीं पर जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से मात दी थी। ऐसे में जब भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो कप्तान विराट कोहली ने सामने से टीम का नेतृत्व किया और फिलहाल मैच में अपनी पकड़ को बरकरार रखा है।
और पढ़ें: IND vs SA: 'जब आप जीतते हो तो कुछ भी कह सकते हो', डीन एल्गर के बयान पर गावस्कर ने मारा ताना
33 रन पर अपने दो विकेट खो देने के बाद भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली (79) और चेतेश्वर पुजारा (43) ने पारी को संभाला और 62 रनों की साझेदारी की। भारतीय पारी में इसके बाद दूसरे छोर से बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके और लगातार अपना विकेट गंवाते रहे, हालांकि कप्तान कोहली ने दूसरा छोर पकड़ कर रखा और अर्धशतक पूरा कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। कोहली बल्लेबाजी में 201 गेंदों का सामना कर सिर्फ 79 रन ही बना सके।
और पढ़ें: IPL 2022: मेगा नीलामी से पहले BCCI ने दी नई टीमों को डेडलाइन, जानें कब तक चुनने हैं 3 खिलाड़ी

कोहली ने पूरा किया खास शतक
जहां रनों के मामले में विराट कोहली लंबे समय से शतक के सूखे के खत्म होने का इंतजार कर रहे फैन्स की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सके हों लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कैच पकड़ने का शतक पूरा कर लिया है। विराट कोहली ने यह कारनामा करने के लिये टेंबा बावुमा का कैच पकड़ा और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा करने वाले 7वें भारतीय फील्डर बनें। विराट कोहली ने यह कारनामा 99 टेस्ट मैचों में पूरा किया है। इस फेहरिस्त में राहुल द्रविड़ का नाम सबसे ऊपर काबिज है जिन्होंने अपने करियर के दौरान 163 मैचों में 209 कैच पकड़े थे। द्रविड़ के अलावा वीवीएस लक्ष्मण (135 कैच), सचिन रमेश तेंदुलकर (115 कैच), सुनील गावस्कर (108 कैच) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (105) का नाम भी शामिल है।

मोहम्मद शमी ने एक ओवर में झटके दो विकेट
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली के इस कैच ने न सिर्फ भारतीय टीम को एक सफलता दिलाई बल्कि मैच में आगे की तरफ बढ़ रही साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर भी धकेल दिया। 223 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले दिन महज 17 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिये थे लेकिन जब दूसरे दिन उसने पारी को आगे बढ़ाया तो केशव महाराज (25), रैसी वैन डार दुसैं (21) और टेंबा बावुमा ने कीगन पीटरसन (70) के साथ अहम साझेदारियां कर के पकड़ को मजबूत किया था। दूसरे दिन के लंच के बाद का पहला घंटा पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा और जैसे ही लगा अफ्रीकी टीम अपनी पकड़ बना लेगी, तभी मोहम्मद शमी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर रुख बदल दिया।
मोहम्मद शमी ने पारी के 56वें ओवर में पहले टेंबा बावुमा और कीगन पीटरसन के बीच हुई 47 रनों की साझेदारी को तोड़ा और फिर काइल वरनैन को आउट करा वापस पवेलियन भेज दिया।

लंच में भारत ने झटके 4 विकेट
मोहम्मद शमी के इस ओवर में जिन गेंदों पर विकेट हासिल हुआ उसमें अच्छी गेंद के साथ ही खिलाड़ियों से बेहतरीन कैच देखने को मिला। यह दोनों ही कैच बल्ले का किनारा लेने के बाद नीचे की तरफ गिर रहे थे लेकिन पहले कप्तान विराट कोहली ने आगे की तरफ डाइव लगाकर तो वहीं पर ऋषभ पंत ने बेहतरीन कैच पकड़ कर टीम को दूसरी सफलता दिलायी। भारतीय टीम ने यहां से गेंदबाजों के दम पर जबरदस्त वापसी की और 76 रन देने के साथ ही 4 विकेट हासिल किये। मोहम्मद शमी के इस ओवर से पहले उमेश यादव ने वैन डार दुसैं का विकेट हासिल किया था तो वहीं पर बुमराह ने चाय काल से पहले फेंके गये आखिरी ओवर में मार्को येंसन को बोल्ड मारकर टीम को 7वीं सफलता दिलाई। दूसरे दिन के चायकाल तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट खोकर 176 रन जोड़ लिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications