Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में फिर पुरानी गलतियां दोहरा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, नहीं सुधारी तो मिलेगी हार

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के मैदान पर खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका दूसरा दिन समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 70 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के पहले मैच में 113 रनों की जीत हासिल की थी तो वहीं पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे मैच में 113 रनों से मात दी थी। ऐसे में केपटाउन टेस्ट में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज को भी अपने नाम करेगी, जिसे देखते हुए दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगा रही हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 210 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: IND vs SA: 4 साल बाद केपटाउन में लौटे तो बुमराह ने फिर झटके 5 विकेट, साउथ अफ्रीका को 210 पर समेटा

भारतीय टीम ने पहली पारी के मुकाबले 13 रन की मामूली बढ़त जरूर हासिल की लेकिन दूसरी पारी में जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके बल्लेबाज फिर वही गलती करते नजर आये जो उनसे जोहान्सबर्ग टेस्ट के दौरान हुई थी। ऐसे में अगर भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर पहली बार इतिहास रचना है तो उसे इन गलतियों को जल्दी सुधारना होगा वरना सीरीज जीतने का यह सुनहरा मौका एक बार फिर से टीम के हाथ से निकल जायेगा।

और पढ़ें: IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में कोहली ने पूरा किया खास शतक, शमी के डबल विकेट ओवर से भारत की वापसी

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं भारतीय ओपनर्स

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं भारतीय ओपनर्स

सेंचुरियन के मैदान पर भारतीय टीम ने कभी भी कोई मैच नहीं जीता था लेकिन इस सीरीज के पहले मैच में जब वो बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर वो बड़ी शुरुआत दी जिसका फायदा टीम को दूसरी पारी में भी हुआ और उसने 113 रनों की बड़ी जीत हासिल की। हालांकि पहले टेस्ट मैच के बाद से खेली गई 4 पारियों में उसके ओपनर्स कुछ खास नहीं कर सके हैं और एक भी मैच में अर्धशतकीय साझेदारी जोड़ने में भी नाकाम रहे हैं। जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारतीय टीम को इसी का खामियाजा भुगतने को मिला था, जहां पर ओपनर्स के जल्दी चले जाने के बाद आउट ऑफ मध्यक्रम बल्लेबाजी से भी कुछ खास योगदान नहीं मिला और टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी में भी ओपनर्स के फेल होने का सिलसिला जारी रहा, जहां पहली पारी में भारतीय टीम ने महज 33 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था, तो वहीं पर दूसरी पारी में महज 24 रन के स्कोर पर उसके दोनों बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट गये थे।

गुच्छों में भारत खो रहा है विकेट

गुच्छों में भारत खो रहा है विकेट

जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत की हार में एक सबसे बड़ा कारण रहा था पहली पारी में उसकी खराब बल्लेबाजी, जहां पर उसकी पूरी टीम महज 202 रन ही बना सकी थी। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने सिर्फ 27 रनों की ही बढ़त हासिल की थी, लेकिन दूसरी पारी में उनके बल्लेबाजों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर भारत को मैच से बाहर कर दिया। जहां साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज 40-50 रन की साझेदारियां कर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर रहे हैं, तो वहीं पर भारतीय बल्लेबाज एक या दो बल्लेबाज को छोड़कर गुच्छों में अपना विकेट गंवा रहे हैं।

केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में भी यही देखने को मिला था, जहां पर अगर कप्तान विराट कोहली के बल्ले से 79 रनों की जुझारू पारी नहीं आयी होती तो शायद भारतीय टीम 150 रन का आंकड़ा भी मुश्किल से पार कर पाती। पहली पारी में जब ओपनर्स जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे तो कोहली-पुजारा और कोहली-पंत को छोड़कर किसी बल्लेबाज ने ज्यादा बड़ी साझेदारी नहीं की और टीम 223 रन ही जोड़ सकी।

नहीं किया ऐसा तो तय है टीम का हारना

नहीं किया ऐसा तो तय है टीम का हारना

ऐसे में अगर भारतीय टीम को केपटाउन टेस्ट जीतना है तो उसे मैच के तीसरे दिन अपनी इस आदत को छोड़कर कम से कम हर बल्लेबाज से 40-50 रन की साझेदारी चाहिये ताकि वो 300 के आस-पास का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा कर सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 57 रन बना लिये हैं और पहली पारी की बढ़त के चलते टीम की लीड 70 रनों की हो गई है। फिलहाल कप्तान कोहली और चेतेश्वर पुजारा पारी को संभाल रहे हैं, लेकिन अगर भारत को जीत हासिल करनी है तो तीसरे दिन के तीनों सेशन बल्लेबाजी करनी होगी, वरना जोहान्सबर्ग की तरह केपटाउन में भी भारतीय टीम मैच को गंवा देगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+