लियोनेल मेसी ने परिवार के साथ बांटे जीत की खुशी के पल, पत्नी एंटोनेला और बच्चों के साथ बिताया वक्त
अर्जेंटीना के कप्तान और दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी वर्ल्ड कप जीत की खुशी अपने परिवार के साथ बांटी है। सोशल मीडिया पर मेसी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराने के बाद अर्जेंटीना की टीम चैंपियन बनकर स्वदेश लौट गई है। स्वदेश लौटकर अर्जेंटीना की टीम का जोरदार स्वागत हुआ है। वहीं हर खिलाड़ी ने अपने परिवार के साथ भी जीत का जश्न जोरदार अंदाज में मनाया है। इस बीच अर्जेंटीना के कप्तान और दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी वर्ल्ड कप जीत की खुशी अपने परिवार के साथ बांटी है। सोशल मीडिया पर मेसी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
तीन बच्चे हैं मेसी के?
हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी लिए लियोनेल मेसी इन तस्वीरों में अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मेसी की पत्नी और उनके तीन बच्चे नजर आ रहे हैं। साथ ही मेसी की मां भी इन तस्वीरों में हैं। आपको बता दें कि मेसी के पास तीन लड़के हैं। इनके नाम थियागो, मातेओ और सिरो है। यह तीनों ही बच्चे फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए पहुंचे थे। जीत के बाद तीनों बच्चों ने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया था।
मेसी की लव लाइफ
आपको बता दें कि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड एंटोनेला रोकुजो से शादी की थी। एंटोनेला उनके बचपन की दोस्त हैं और दोनों ने लंबे समय की कोर्टशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद भी एंटोनेला मॉडलिंग करती हैं और अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं। एंटोनेला रोकुजो प्रोफेशनल मॉडल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications