FIFA World Cup: सेनेगल ने खत्म किया 20 साल का इंतजार, इक्वाडोर को हराकर नॉकआउट में पहुंचा

फीफा वर्ल्ड कप में सेनेगल की टीम 20 साल बार फिर से नॉकराउंड राउंड में पहुंच चुकी है क्योंकि उन्होंने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में इक्वाडोर पर शानदार जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।

सेनेगल (Senegal) की फुटबॉल टीम के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक बड़ा मौका तब आया जब उन्होंने 2002 के बाद से पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने में कामयाबी दर्ज की है। उनके कप्तान कालिदो कौलीबेली के विजयी गोल ने सेनेगल को इक्वाडोर के खिलाफ अंतिम ग्रुप ए मैच में 2-1 से जीत दर्ज करा दी।

 Senegal enters into round of 16

खलीफा स्टेडियम में टिपिकल फुटबॉल वर्ल्ड का नजारा देखने को मिला जब ड्रम बजाते हुए फैंस ने माहौल में समां दिया बांध दिया और सेनेगल ने शुरुआत से ही फैंस की ऊर्जा के साथ तालमेल बैठाते हुए मैच को शुरू से लेकर अंत तक एक ही तेजी से खेला। सेनेगल के लिए कौलीबेली और इस्माइला सर्र ने गोल किए और विपक्षी टीम के मोइसेस कैइडो का बराबरी करने वाला गोल इक्वाडोर के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो सका।

4 साल पहले, सेनेगल को निराशा मिली थी क्योंकि वे रूस में हुए वर्ल्ड कप के दौरान राउंड ऑफ 16 बर्थ से चूक गए थे। वे फेयर प्ले पॉइंट के आधार पर जापान से हार गए थे। जापान और सेनेगल अंक, गोल अंतर और गोल करने के मामले में बराबरी पर थे लेकिन जापान को कम येलो कार्ड होने का फायदा मिला।

अब सेनेगल ने अंतिम मैच के दिन कोई गलती नहीं की और इक्वाडोर को पीछे छोड़ते हुए ग्रुप ए में नीदरलैंड के पीछे दूसरा स्थान हासिल किया। सेनेगल 20 साल पहले क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ था।

मजे की बात ये है कि मैच में सेनेगल के हीरो साबित हुए कौलीबेली के लिए ये अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था जबकि ये उनकी अपने नेशनल टीम के लिए 67वीं उपस्थिति थी। और वैसे भी ये कौलीबेली के लिए यह एक भावनात्मक गोल था। उन्होंने सेनेगल के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर पापा बोउबा डियोप की याद में एक आर्मबैंड पहना। उनकी दो साल पहले इसी दिन मृत्यु हो गई थी।

सेनेगल अपने शुरुआती गेम में नीदरलैंड्स से हार गया था लेकिन उन्होंने विश्व कप में अपने दूसरे मैच में मेजबान कतर को 3-1 से हराकर वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+