World Cup SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया
South Africa vs Sri Lanka, 4th Match Live: वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 5 विकेट पर 428 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 326 रन बनाकर आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन हुआ। क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन की तरफ से शतकीय पारियां देखने को मिली। इसके बाद मार्करम ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 49 गेंदों में ही रिकॉर्ड शतक जमा दिया। इस तरह अफ़्रीकी बल्लेबाजों ने डोमिनेट किया।

LIVE Feed
अफ्रीका ने बनाए 428 रन
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में रन बना लिए हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सबसे बड़ा स्कोर है। वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक एडेन मारर्कम ने लगाया। मार्करम ने महज 49 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले क्विंटन डिकॉक 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए थे। जबकि रसी वान डर डुसेन 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए।
क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप में जड़ा अपना पहला शतक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में शतक जड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डि कॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज करते हुए शतक जमा दिया। डि कॉक का यह वनडे करियर का 18वां शतक रहा। लेकिन वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से निकलने वाला यह पहला शतक है।
मनाया शतक का जश्न
दमदार शतक लगाने के बाद क्विंटन डि कॉक ने दोनों हाथों को हवा में लहरा कर इसका जश्न मनाया। वर्ल्ड कप में इससे पहले क्विंटन डि कॉक एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। साल 2015 से ही क्विंटन दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल रहे हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 100 रनों की पारी पहली बार निकली है।
वर्ल्ड कप में पहला शतक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में शतक जड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डि कॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज करते हुए शतक जमा दिया। डि कॉक का यह वनडे करियर का 18वां शतक रहा। लेकिन वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से निकलने वाला यह पहला शतक है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications