Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। शनिवार 7 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे से खेला जा रहा है। वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की कोशिश साउथ अफ्रीका को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की जीत की कोशिश: दिल्ली में हो रहे इस मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी पांच वनडे मैचों में से तीन जीते हैं। वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को घरेलू सीरीज में हराया था। एसे में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे, वह श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेंगे। दूसरी तरफ एशिया कप के फाइनल तक पहुंचने वाली श्रीलंका की टीम भी पिछले कुछ समय से बेहतर क्रिकेट खेल का प्रदर्शन कर रही है।

जानिए किसका पलड़ा भारी: श्रीलंका की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखने की होगी। दोनों ही टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले को जीतना चाहेगी। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वर्ल्ड कप में खेले गए इन 6 मुकाबलों में से साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 6 में से चार मुकाबले में जीत हासिल की है जबकि श्रीलंका की टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। वही दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई पर खत्म हुआ था।
बोलिंग अटैक काफी मजबूत: साउथ अफ्रीका की बोलिंग अटैक काफी मजबूत मानी जा रही है। तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन 6 फीट से ज्यादा लंबे हैं। वह अपनी लंबाई की वजह से बाउंसर और तेज गति से गेंद फेंकने के लिए जाने जाते हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज बनाम श्रीलंका के बल्लेबाजों में बढ़िया बैटल देखने को मिलेगा। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से रन बनाने में कामयाब रहे हैं। लुंगी नगिदी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबादा की गेंदबाजी पर नजरें रहेगी।
दिल्ली के मैदान का रिकॉर्ड: वहीं पिछले पांच मुकाबले जो अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हैं उनमें से चार मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक फाइनल में नहीं पहुंची है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की कोशिश साल 2023 के दौरान वर्ल्ड कप के फाइनल तक अपनी जगह पक्की करने की होगी। साउथ अफ्रीका के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो टीम को इस साल वर्ल्ड कप फाइनल या वर्ल्ड कप का खिताब दिला सकते हैं।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा।
साउथ अफ्रीका की टीम : तेंबा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डि कॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।
श्रीलंका की टीम : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और दुशान हेमंता।












Click it and Unblock the Notifications