SA vs SL: क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप में जड़ा अपना पहला शतक, कर दी चौके-छक्कों की बारिश
South Africa vs Sri Lanka, 4th Match: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में शतक जड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ क्विंटन डि कॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज करते हुए शतक जमा दिया। डि कॉक का यह वनडे करियर का 18वां शतक रहा। लेकिन वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से निकलने वाला यह पहला शतक है।
मैदान पर मनाया जश्न: दमदार शतक लगाने के बाद क्विंटन डि कॉक ने दोनों हाथों को हवा में लहरा कर इसका जश्न मनाया। वर्ल्ड कप में इससे पहले क्विंटन डि कॉक एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। साल 2015 से ही क्विंटन दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल रहे हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 100 रनों की पारी पहली बार निकली है।

ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा शतक: श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में 83 गेंद में 12 चौके और तीन चौकों की मदद से अपना सौ रन पूरा किया। इस पारी के पास सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में दमदार बल्लेबाजी कर दूसरी टीमों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
सेमीफाइनल में होगी एंट्री! टॉप 4 टीमों में साउथ अफ्रीका की टीम को नहीं गिना जा रहा है। लेकिन जिस तरीके से साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में प्रदर्शन किया है यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका भी इस वर्ल्ड कप में टॉप 4 में पहुंच सकती है। साउथ अफ्रीका की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास टॉप ऑर्डर में कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने जिस तरीके से वर्ल्ड कप का आगज किया है। वह अपने इस प्रदर्शन को आगे आने वाले मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे।
श्रीलंका: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।












Click it and Unblock the Notifications