वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली बने सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर हो रही है जय-जयकार
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहे कोहली ने आखिरकार वापसी कर ली है।
नई दिल्ली, 27 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहे कोहली ने आखिरकार वापसी कर ली है। पहले एशिया कप और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। कोहली के फॉर्म में आने से वर्ल्ड कप में भी टीम को बड़ी राहत मिलेगी।

Recommended Video
वर्ल्ड कप से पहले छाए विराट कोहली
वर्ल्ड कप शुकू होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। भारत को 23 अक्टूबर के दिन पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले मेलबर्न में कोहली का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं।
किंग कोहली को लेकर क्रेजी हुए फैंस
वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम के बाहर भी विराट कोहली का एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। स्टैचू के आकार का कोहली का यह पोस्टर काफी विशाल है। फैंस यहां आकर खूब सेल्फी ले रहे हैं। वर्ल्डकप के लिए प्रमोशन से लेकर भारत में होने वाले मैच तक में जिस तरीके से कोहली की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसने एक बार फिर सबको बता दिया कि क्रिकेट में आखिर असली किंग कौन है...
दुनियाभर में हैं कोहली के फैंस
एशिया कप में विराट कोहली की 71वीं सेंचुरी का इंतजार भी लंबे समय बाद खत्म हुआ। इस शतक के बाद फैंस से लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे अहम खिलाड़ी बताया। इससे पहले विराट ने अपनी इंटरनेशनल सेंचुरी नवंबर 2019 में जड़ी थी। लगभग तीन साल बाद कोहली ने शतक लगाकर एक बार फिर लय हासिल करने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications