'इंग्लैंड में मैं खराब कर रहा था बल्लेबाजी', विराट ने बताया 2014 से कैसे अलग है मौजूदा फ्लॉप बैटिंग
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की बात करें तो क्रिकेट जगत के कई दिग्गज जो अपनी धाक जमा चुके हैं वो इस सीजन अपनी फॉर्म से जूझते नजर आये हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है, जो आईपीएल 2021 में खेले गये मैचों में 20-21 की औसत से रन बनाये हैं। हालांकि जहां विलियमसन और रोहित शर्मा अभी भी अपनी फॉर्म को हासिल करने में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, वहीं पर विराट कोहली ने आरसीबी के लिये खेले गये आखिरी लीग मैच में 73 रनों की पारी खेलकर वापसी का ऐलान कर दिया है।

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये इस मैच में 169 रनों का पीछा करते हुए 73 रनों की पारी खेली और महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली के बल्ले से निकला यह इस सीजन का दूसरा ही अर्धशतक है। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
Recommended Video

इंग्लैंड में भी दिखी थी विराट की खराब फॉर्म
विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो वो आईपीएल 2022 की 14 पारियों में 23.77 की औसत से 309 रन ही बना सके हैं। इतना ही नहीं वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और 2019 के बाद से अब तक कोई शतक नहीं लगा पाये हैं। यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली अपने करियर में खराब दौर से गुजर रहे हैं। साल 2014 में जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब भी विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला था और वो 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में (1, 8, 25, 0, 39, 28, 0, 7, 6, और 20) 13.50 की औसत से ही रन बना सके थे।

2014 से बिल्कुल अलग है मौजूदा खराब फॉर्म
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्टस को दिये गये अपने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि कैसे उनके करियर का वो दौर और मौजूदा खराब एक दूसरे से काफी अलग हैं।
उन्होंने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो ऐसा नहीं है कि मैं इस फेज को पीछे छोड़ने की ओर देख रहा हूं। इंग्लैंड में जो हुआ वो एक पैटर्न की तरह था जिस पर मैं काम कर सकता था और उससे बाहर निकल सकता था। फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है जिसको लेकर आप उंगली उठा सको कि यहां पर दिक्कत है और इसे दूर करने की दरकार है, तो वहां पर चीजों को ठीक कर बाहर निकलना आसान था।'

मुझे पता है कि मेरा गेम कहां पर है
विराट कोहली ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं जानता हूं कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और कई बार जब मैं पारी का आगाज करता हूं तो अपनी लय को वापस हासिल करता महसूस करता हूं। इंग्लैंड में मुझे बिल्कुल भी ऐसा महसूस नहीं हो रहा था, वहां पर मुझे लगा ही नहीं कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, तो वहां पर मुझे अपनी कमजोरी पर मेहनत करनी पड़ी ताकि दोबारा ऐसा हो तो मैं उससे बाहर आ सकूं। फिलहाल मैं जानता हूं कि मेरा गेम कहां पर है और आप अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में इतनी दूर कभी नहीं आ सकते, अगर आप इन चीजों से बाहर आने की काबिलियत नहीं रखते, या फिर अलग परिस्थितियों में अलग गेंदबाजी का सामना कर पाते।

जल्द हासिल कर लूंगा अपनी निरंतरता
कोहली ने आगे बात करते हुए कहा कि वो अपने करियर के मौजूदा फेज को पीछे छोड़ना नही चाहते हैं और उससे ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहते हैं क्योंकि इस वक्त उन्हें अपने गेम का अच्छे से पता है।
उन्होंने कहा,'मेरे लिये मौजूदा फेज का सामना करना ज्यादा आसान है लेकिन मैं इसे पीछे नहीं छोड़ना चाहता। मैं इससे सीखना चाहता हूं और एक खिलाड़ी और व्यक्ति के रूप में अहम चीजों को समझना चाहता हूं। जब तक मैं अपने क्रिकेट करियर के सभी बॉक्सेस क्लियर कर रहा हूं तब तक मैं खेलना जारी रखूंगा। उतार-चढ़ाव इसका हिस्सा हैं और यह बात मुझे पता है और जब मैं इससे बाहर आ जाउंगा तो एक बार फिर से निरंतरता हासिल कर लूंगा।
-
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
रातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 400 फीसदी का उछाल -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
RCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास! पुरानी टीम के खिलाफ जड़ेंगे दोहरा शतक -
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH -
RCB IPL 2026 Full Schedule: आरसीबी का पूरा शेड्यूल जारी, सबसे महंगी टीम में धुरंधरों की फौज, रचेंगे इतिहास? -
RCB vs SRH: आरसीबी की खतरनाक चालाकी आई काम, एक दांव से पलट गया गेम, देखती रही हैदराबाद की टीम -
IPL 2026: बेंगलुरु में RCB के मैच से पहले विधायकों का क्यों फूटा गुस्सा? स्पीकर ने सरकार को दिया कड़ा निर्देश












Click it and Unblock the Notifications