DC vs MI: 'टीम के अंदर का माहौल बदल गया है', पोंटिंग ने किया मुंबई के खिलाफ दिल्ली की रणनीति का खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ निकला है और प्लेऑफ के लिये लगभग 3 टीमें पक्की हो चुकी हैं तो वहीं पर आखिरी स्थान के लिये शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच पर सभी की निगाहें होगी। जहां दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी टीम वानखेड़े के मैदान पर जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाये, तो वहीं पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैन्स इस मैच में मुंबई की जीत की प्रार्थना कर रहे होंगे।

दरअसल प्लेऑफ में आखिरी पायदान के लिये आरसीबी की टीम ने 16 अंक तो जरूर हासिल कर लिये हैं लेकिन नेट रन रेट के लिहाज से वो काफी पीछे हैं, ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल कर लेती है तो वो सीधे क्वालिफाई कर जायेगी जबकि आरसीबी की टीम 16 अंक के बावजूद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जायेगी। गुजरात और लखनऊ के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी प्लेऑफ में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

टीम को दिया खास संदेश
इस नॉकआउट मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम को खास संदेश दिया है और कहा है कि उन्हें अपने प्लेयर्स पर पूरा भरोसा है कि वो अपनी जान लगा देंगे।
उन्होंने कहा, "मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि शनिवार को उनका खेल वास्तव में स्तरीय होगा। हमने इस सीजन में पहली बार एक के बाद एक जीत दर्ज की। यह हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरा सीजन रहा है, लेकिन हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। मैं हमेशा टूर्नामेंट के अंत में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और सही समय पर टॉप पर पहुंचने की वकालत करता रहा हूं। मुझे लग रहा है कि हमारे लड़के ऐसा करने वाले हैं।"

युवा से ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों पर होगी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का मानना है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर और अनुभवी विभाग को जिम्मेदारी लेनी होगी और टीम के लिए उनका योगदान काफी अहम साबित होने वाला है।
उन्होंने कहा, "डेवी (वॉर्नर) ने टॉप ऑर्डर में काफी अच्छा काम किया है। हमने यह भी देखा है कि मिशेल मार्श तीसरे नम्बर पर कितने आक्रमक और प्रभावशाली हो सकते हैं। गेंदबाजों में कुलदीप यादव असाधारण रहे हैं और अक्षर काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। शार्दुल ने हाल के मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई है। जहां तक हमारे वरिष्ठ खिलाड़ियों का सवाल है, कुछ अच्छे संकेत हैं और बड़े मैचों में जाने के लिए आपको अपने अधिक अनुभवी खिलाड़ियों के योगदान की जरूरत होती है।"

पिछले दो हफ्ते में बदला टीम का माहौल
पोंटिंग ने यह भी कहा कि पिछले दो हफ्तों में दिल्ली कैपिटल्स कैंप के भीतर का माहौल बदल गया है। उन्होंने कहा, "मुझे अभी यह एहसास हुआ है कि पिछले कुछ हफ्तों में टीम के भीतर का माहौल थोड़ा अलग रहा है और खिलाड़ियों को इसका पूरा श्रेय लेने का हक है। एक कोचिंग ग्रुप के रूप में, हम खिलाड़ियों को उनकी अगली चुनौती के लिए अच्छी तरह से तैयार करने की कोशिश करेंगे और यह निश्चित रूप से एक चुनौती है, जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि शनिवार को हमारे लिए क्या होने वाला है और उम्मीद है हमें एक और सप्ताह के लिए टूर्नामेंट में बने रहने का मौका मिलेगा।"
-
MI vs KKR: आज मुंबई इंडियस की हार पक्की? क्या है 13 साल पुराना शाप जिसने उड़ाई रोहित-हार्दिक की नींद -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- MI vs KKR -
IPL 2026: मैच देखने 25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं Radhika Ambani! आखिर इतनी महंगी क्यों है ये वॉच? -
MI vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई-केकेआर मैच लाइव, बेहद आसान है तरीका -
IPL के LIVE मैच में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर मच गया बवाल! हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई फैंस की सांसें? -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
MI vs KKR: रोहित की आंधी में उड़ी शाहरुख़ की टीम! 13 साल का सूखा हुआ खत्म, मुंबई का ऐतिहासिक रन चेज -
MI vs KKR: वानखेड़े में 'हिटमैन' का शो होगा या फैंस को मिलेगी मायूसी? एक्शन से पहले देखें प्लेइंग-11 -
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा धांसू कीर्तिमान जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन -
MI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 29 March: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर












Click it and Unblock the Notifications