गुजरात की हार पर सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, देखें मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करते हुए सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। वहीं गुजरात अंक तालिका में टाॅप पर चल रही है, जो आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सकी। गुजराट की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी लग गई।
यह भी पढ़ें- द्रविड़ के चलते पाकिस्तान में नहीं बना था सचिन का दोहरा शतक, युवराज ने तोड़ी चुप्पी
मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वे दोनों अर्धशतक पूरे नहीं कर सके। ईशान ने सर्वाधिक 45 रन बनाए तो रोहित शर्मा ने भी 43 रन बनाए। उनके बाद टीम डेविड ने अंतिम ओवरों में आक्रामक खेल खेला और 21 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
Recommended Video
फिर जवाब में उतरी गुजरात टीम को रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने मजबूत शुरुआत दी। इस जोड़ी ने अर्धशतक जमाए। साहा ने 55 और गिल ने 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मैच बना दिया था, लेकिन इनके आउट होने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज जीत दिलाने के लिए दम दिखाता नहीं दिखा। गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन ही बना सका। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने गेंदबाजी करते हुए 9 रन का सफलतापूर्वक बचाव कर मुंबई को जीत दिलाई।
इसी के साथ मुंबई की दूसरी जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने अंतिम ओवर में डेनियल सैम्स की शानदार गेंदबाजी की प्रशंसा की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने एक मीम साझा करते हुए लिखा, "मैं आपको दिखाता हूं कि कैसे खत्म करना है।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "जब समय आएगा, हम सबसे बड़ी छलांग लगाएंगे।" साथ ही एक यूजर ने मराठी केजीएफ 2 की फेमस ट्यून को शेयर कर गुजरात टाइटंस का मजाक उड़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications