T20 World Cup 2022: शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर लिए 11 रन डिफेंड, एक ओवर में चटकाए 3 विकेट
T20 World Cup 2022 के पहले वॉर्मअप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दे दी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 187 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 20 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अहम योगदान रहा। शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 1 ही ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए। शमी के इस ओवर में एक रनआउट भी हुआ, जो उन्होंने खुद किया था।
Recommended Video

शमी ने एक ओवर में झटके 3 विकेट
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी पूरे मैच के दौरान ग्राउंड से बाहर ही थे। रोहित शर्मा ने उनसे एक भी ओवर नहीं डलवाया था, लेकिन रोहित शर्मा ने शमी को मैच का आखिरी ओवर दिया। 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन चाहिए थे। शमी के इस ओवर में पहली दो गेंदों पर 2-2 रन आए और इसके बाद उन्होंने 4 खिलाड़ियों को लगातार आउट किया। इसमें एक रनआउट था। शमी ने अपने इस ओवर में जोश इंग्लिश, पैट कमिंस और केन रिचर्डसन का विकेट लिया। एश्टन एगर इस ओवर में रन आउट हुए।

19वें ओवर में हर्षल पटेल ने दिए सिर्फ 5 रन
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को आखिरी के दो ओवरों में 16 रन चाहिए थे और रोहित शर्मा ने 19वां ओवर हर्षल पटेल को दिया। हर्षल इस ओवर से पहले काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में उन्हें 19वां ओवर देना जोखिम भरा था, लेकिन हर्षल ने अपने स्पेल के इस ओवर को बहुत बढ़िया से पूरा किया। हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा उनके ओवर में एक रन आउट भी हुआ। हर्षल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (79) का विकेट लिया जो घातक साबित हो रहे थे।

बुमराह की जगह टीम में आए हैं शमी
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप की टीम में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद शामिल किए गए हैं। इससे पहले वो स्टैंडबाई प्लेयरों की सूची में थे। शमी को विश्व कप की मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद टीम चयन को लेकर काफी आलोचना हुई थी। शमी को टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किए जाने की मांग लगातार हो रही थी। ऐसे में बुमराह के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया। शमी इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कोविड पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications