T20 World Cup 2022: शमी के एक ओवर ने पलट दिया पूरा गेम, भारत ने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया
T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले टीम इंडिया ने अपने पहले वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दे दी है। ब्रिसबेन के गाबा ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम हर क्षेत्र में परफेक्ट नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 187 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इस तरह भारत ने पहला वॉर्म अप मैच 6 रन से जीता लिया। अब टीम इंडिया को अगला वॉर्म अप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेलना है।
Recommended Video

राहुल और सूर्यकुमार ने लगाई फिफ्टी
इस अभ्यास मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए 33 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। राहुल के अलावा सूर्यकुमार यादव (50) ने भी फिफ्टी लगाई।

रोहित-विराट और पांड्या ने किया निराश
आपको बता दें कि मैच में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अच्छी पारी खेली, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित शर्मा ने 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 15 रन की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली 13 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने। विराट शुरुआत में जरूर अच्छी लय में नजर आए, लेकिन मिचेल स्टार्क की एक गेंद पर वो मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे। वहीं हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 2 रन का योगदान दिया।

शमी ने एक ही ओवर में पलट दिया पूरा मैच
भारत की ओर से गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। दरअसल, शमी ऑस्ट्रेलियाई पारी के पूरे 19 ओवर तक मैदान से बाहर रहे। रोहित शर्मा ने उनसे एक भी ओवर नहीं डलवाया, लेकिन शमी को पारी का आखिरी ओवर दिया गया और आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। शमी ने इस ओवर में सिर्फ 4 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। शमी के इस ओवर में एक रन आउट भी हुआ, जो उन्होंने खुद किया था। शमी की इस खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने साबित कर दिया कि बुमराह की जगह उन्हें मौका देकर चयनकर्ताओं ने कुछ गलत नहीं किया है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications