Ind vs Eng: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी देखकर झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया पर आई मजेदार मीम्स की बाढ़
T-20 World Cup 2022 India vs England Semi Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल नजर आया। केएल राहुल फिर फ्लॉप साबित हुए और मात्र 5 रन के स्कोर पर मैच के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर 27 रन बनाकर लौट गए। सूर्यकुमार यादव इस बार कमाल नहीं कर पाएं और 14 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए। लेकिन टीम इंडिया का लाज बचाते हुए विराट कोहली ने पारी को संभाला और 50 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्थिति में लेकर आए, जिसके बाद लास्ट के ओवरों में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी ने भारत का स्कोर 168 रनों तक पहुंचाया। पांड्या ने 29 गेंदों पर धमाकेदार फिफ्टी जड़ी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नाम की सुनामी आ गई। लोग अपने अंदाज में मीम्स शेयर करने लगे।
Recommended Video

हार्दिक पांड्या का ताबड़तोड़ पारी के बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया। हार्दिक ने 33 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिनमें 4 चौक्के और 5 छक्के शामिल थे, हालांकि 20वें ओवर की लास्ट गेंद पर पंड्या ने चौका जड़ा तो उनका पैर विकेट से जा टकराया और वो हिट विकेट आउट हो गए। हार्दिक पंड्या की आतिशी पारी देखकर भारतीय फैंस झूम उठे और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर करने लगे।
आप भी देखिए हार्दिक पांड्या को लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार...
Rishabh Pant ने पंड्या के लिए दी कुर्बानी, फिर हार्दिक ने किया ऐसा काम कि खुशी से झूम उठे फैंस












Click it and Unblock the Notifications