Rishabh Pant ने पंड्या के लिए दी कुर्बानी, फिर हार्दिक ने किया ऐसा काम कि खुशी से झूम उठे फैंस
भारतीय टीम (Team India) ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है। हार्दिक पंड्या ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया।
India vs England T20 World Cup 2022 hardik pandya: भारतीय टीम (Team India) ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है। हार्दिक पंड्या ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। पंड्या ने महज 33 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। आखिरी के कुछ ओवरों में पंड्या ने तेज तर्रार बल्लेबाजी की।

एडिलेड ओवल में हार्दिक ने लूट ली महफिल
एडिलेड ओवल में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हार्दिक पंड्या ने नॉकआउट मैच में वर्ल्ड कप की अपनी सबसे बेहतरीन पारी खेलने का काम किया। पंड्या की पारी की बदौलत ही भारत ने इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा। पंड्या पारी के आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया था।
पंत ने किया दिल जीतने वाला काम
ऋषभ पंत इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। दरअसल, आखिरी ओवर के तीसरी गेंद पर पंत रन नहीं बना सके और विकेट कीपर के पास गेंद जाने के बाद रन लेने के लिए दौड़ पड़े। पंत को पता था कि वह दूसरी साइड तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके बावजूद भी वह रन लेकर पंड्या को स्ट्राइक दिया ताकी वह भारत के लिए अधिक रन बना सके।
पंत के आउट होते ही पंड्या ने जड़ा छक्का
ऋषभ पंत के रन आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या ने अगली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगा दिया। पंड्या की इस शॉट को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। आउट होने के बाद पंत ने हार्दिक पंड्या की तरफ देखते हुए थम्स अप का इशारा किया। पंत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है।












Click it and Unblock the Notifications