Cobra: 'स्विंग के बादशाह' इरफान पठान बने हीरो, फिल्म 'कोबरा' में दिखेंगे इस किरदार में, ट्रेलर ने मचाई धूम
नई दिल्ली, 26 अगस्त। 'स्विंग के हीरो' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान फिल्म एक्टर के रूप में अब अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। जी हां, तमिल फिल्म 'कोबरा' के जरिए इरफान पठान अब 70mm स्क्रीन पर दिखेंगे। जिसका ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज किया गया है और मात्र 48 घंटे के अंदर इस ट्रेलर को YouTube पर 8.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, आपको बता दें कि फिल्म में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इंटरपोल एजेंट के रोल में हैं।

'कोबरा' के ट्रेलर ने मचाई धूम
फिल्म में लीड रोल तमिल स्टार चियान विक्रम कर रहे हैं। आपको बता दें कि 25 अगस्त को, इरफान पठान ने खुद ही 'कोबरा' के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि "हर समस्या का एक गणितीय समाधान है #CobraTrailer यहाँ है @chiyaan का #Cobra An @AjayGnanamuthu Film An @arrahman Musical @RedGiantMovies_ @Udhaystalin @7screenstudio @SrinidhiShetty7 @SonyMusicSouth (sic)," ।

इंटरपोल एजेंट के रोल में इरफान
इरफान ट्रेलर में बहुत डैशिंग और इंप्रेसिव लग रहे हैं। आम से लेकर खास तक ने इरफान की तारीफ की है। उनकी तारीफ करने वाले में उनके साथी और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर की धूम
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि 'आपके लिए बहुत खुश हूं भाई,@IrfanPathan आपको #कोबरा में परफॉर्म करते देखने के लिए। यह पूरी तरह से एक्शन से भरपूर फिल्म लगती है, आपको और पूरी कास्ट को इस पर बड़ी सफलता की शुभकामनाएं। इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता 🤗।'
सफलता की शुभकामनाएं
तो वहीं क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी ट्विटर पर इरफान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "भाई @IrfanPathan, आपको #कोबरा में परफॉर्म करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। यह पूरी तरह से एक्शन से भरपूर फिल्म लगती है, आपको और पूरी कास्ट को इस पर बड़ी सफलता की शुभकामनाएं। "

कोबरा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म
आपको बता दें कि कोबरा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका एक्टर चियान विक्रम निभा रहे हैं। खबर है कि फिल्म में वो करीब 20 अलग-अलग गेटअप में दिखने वाले हैं। इस फिल्म से इरफान अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं तो वहीं फिल्म में केजीएफ फेम अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद और मिर्नलिनी रवि भी दिखाई पड़ेंगी।
फिल्म 31 अगस्त प्रदर्शित होगी
नंबे करोड़ के बजट वाली इस फिल्म रेड जाइंट मूवीज रिलीज कर रहा है। फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म के प्रति लोगों को क्रेजी कर दिया है, देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?
यहां देखें Tweets
सुरेश रैना का Tweets












Click it and Unblock the Notifications