पहले 1 ओवर में जड़े 7 छक्के फिर किया दिल जीतने वाला काम, ऋतुराज गायकवाड़ को फैंस कर रहे हैं सलाम

विजय हज़ारे ट्रॉफी में सोमवार 28 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी।

Ruturaj smashed 42 runs in one over: विजय हज़ारे ट्रॉफी में सोमवार 28 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की। महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया।

Ruturaj Gaikwad

एक ओवर में जड़ दिए सात छक्के

एक ओवर में कुल छह गेंद होते हैं, इसके बावजूद भी अगर कोई बल्लेबाज 7 छक्के लगा दे तो इसे बॉलर की खराब किस्मत ही कहेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ नए सिक्स किंग बन गए हैं। यूपी के लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह की गेंदों पर ऋतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा किया। 7 छक्कों की बदौलत उन्होंने महज 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के की मदद से 220 रन बना दिए।

प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद किया यह काम

इस दमदार पारी की वजह से महाराष्ट्र ने 58 रनों से मैच जीत लिया। गायकवाड़ को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद उन्होंने गुजारिश करते हुए राजवर्धन हैंगरगेकर को बुलाकर उनके साथ इसे शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह अपने शानदार स्पैल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के हकदार हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की दरियादिली देख फैंस उनकी जमकर ताऱीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं सलाम

युवा तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगरगेकर को अपना अवॉर्ड देने के बाद सोशल मीडिया पर ऋतुराज गायकवाड़ छा गए। फैंस उन्हें लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। कोई उन्हें सेल्फलेस क्रिकेटर कह रहा है तो कोई उनकी तुलना महान खिलाड़ियों से कर रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+