जुड़वा भाईयों ने एक ही पारी में शतक बनाकर रचा इतिहास, एक भाई KKR के लिए खेलेगा

नई दिल्ली, 25 फरवरी: गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एच फिक्स्चर के पहले दिन बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत ने इतिहास रच दिया। इन दोनों ने तमिलनाडु के लिए शतक बनाए और वे प्रथम श्रेणी की एक ही पारी में शतक बनाने वाले इतिहास के पहले जुड़वां भाई बन गए। इसी जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी कर आक्रामक प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों का खूब मनोबल तोड़ा।

जुड़वा भाईयों का कारनामा-

जुड़वा भाईयों का कारनामा-

दिल्ली के खिलाफ पहले गेम में शतक बनाने वाले इंद्रजीत ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और 21 चौकों के साथ सिर्फ 141 गेंदों में 127 रन की पारी के साथ अपना फॉर्म जारी रखा। जल्द ही, अपराजित ने भी दिन के अंत में अपना शतक पूरा कर लिया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे और तमिलनाडु को स्टंप्स पर 308/4 की स्थिति में ले गए।

अगले दिन भी अपराजित अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 150 रनों की तरफ बढ़ रहे थे।

बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत-

बाबा अपराजित और बाबा इंद्रजीत-

इंद्रजीत ने उल्लेख किया कि जुड़वां भाई अपने छोटे दिनों से एक साथ बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं। इन्होंने इससे पहले भी एक फर्स्ट क्लास मुकाबले में साथ शतक बनाया हुआ है लेकिन तब वे एक दूसरे के विरोधी के तौर पर खेल रहे थे। यह 2018 में दलीप ट्रॉफी का मुकाबला था।

इंद्रजीत ने टीओआई को बताया, "जब से हमने बच्चों के रूप में खेल को अपनाया तब से एक-दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा मजेदार रहा है। हम हमेशा एक दूसरे के लिए होते हैं। पिछली बार जब हमने एक मैच में शतक बनाया था - यह अलग-अलग टीमों के लिए था, लेकिन एक ही मैच में ऐसा करना और वह भी तमिलनाडु के लिए वास्तव में एक विशेष एहसास है।"

इंद्रजीत को हाल में केकेआर ने लिया है-

इंद्रजीत को हाल में केकेआर ने लिया है-

अपराजित ने कहा, "वह इतनी धाराप्रवाह बैटिंग कर रहा था और मैं कुछ भी मूर्खतापूर्ण नहीं करना चाहता था। मेरा प्लान दूसरे छोर पर टिकने का था।"

इंद्रजीत ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया और उन्हें एक विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में चुना। अपराजित 2012 में U19 विश्व कप विजेता टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+