SL vs PAK: 'संडे को ट्रॉफी पक्का है...' , शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स
फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के हौसले फाइनल के लिए और बढ़े होंगे।
नई दिल्ली, 9 सितंबर। फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के हौसले फाइनल के लिए और बढ़े होंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार को होने वाले फाइनल में जीतने वाली टीम साल 2022 की एशिया चैंपियन बन जाएगी। हालांकि, हार के बाद भी पाकिस्तान के फैंस ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

सोशल मीडिया पर फैंस जता रहे भरोसा
श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस तरह तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक ये तो सिर्फ ट्रेलर है, असली पिक्चर संडे को रिलीज होगी और उसमें पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। वहीं बाबर आजम और हसन अली भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। हसन अली को टीम में मौका देने पर कई फैंस ने एतराज भी जताया है।
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर सुपरफोर का यह मुकाबला अपने नाम किया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन ही बना सकी। जिसे श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 17 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।
पाथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 48 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। इससे पहले पाथुम निसांका ने भारत के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। बाबर के अलावा फखर जमान 18 गेंदों में 13 रन, इफ्तिखार अहमद 17 गेंदों में 13 रन और खुशदिल शाह महज 4 रन ही बना सके।












Click it and Unblock the Notifications