PAK vs ENG: पाकिस्तानी फैंस ने उड़ाया अपने ही कप्तान बाबर आजम का मजाक, 22 साल बाद इंग्लैंड ने किया यह काम
Pakistan vs England, 2nd Test: मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में 75 रन बनाने वाले बाबर आजम दूसरी पारी में फ्लॉप रहे। बाबर के बल्ले से सिर्फ एक रन ही निकला, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Pakistan vs England, 2nd Test: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में चौथे ही दिन पाकिस्तान को शिकस्त दे दी है। मुल्तान में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 26 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की टीम जीत के काफी करीब आकर मुकाबले को गंवा बैठी।
कप्तान बाबर आजम हो रहे हैं ट्रोल
पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बाबर आजम दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर क्वीन बोल्ड हो गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इतना ही नहीं स्टेडियम में भी कुछ फैंस उनको देखकर जिम्बाबर...चिल्लाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का गुस्सा देख बाबर आजम सिर नीचे कर पवेलियन की तरफ लौट गए।
इंग्लैंड ने 22 साल बाद किया यह काम
पाकिस्तान में इंग्लैंड की टीम 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने मे सफल रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को घर में हराया था। अब इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पटखनी दी है। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 355 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तान की टीम 328 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
सऊद शकील ने बनाए सबसे अधिक 94 रन
सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक 94 रनों की पारी खेली। वह एक छोर पर लंबे समय तक टिके रहे, लेकिन मार्क वुड की बाहर जाती हुई गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। शकील के आउट होने के बाद पाकिस्तान की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं किया। लिहाजा टीम को खुद के घर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा। शकील के अलावा इमाम उल हक ने 60, अब्दुल्ला शफीक ने 45, मोहम्मद नवाज ने 45 और आगा सलमान ने 20 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications