VIDEO : शेन वार्न की ये गेंद अमर हो गई थी, 29 साल हो चुके लेकिन आज भी सबको करती है हैरान
नई दिल्ली। शेन वाॅर्न...ऐसा नाम जिसने ना सिर्फ क्रिकेट के जरिए अपना नाम कमाया बल्कि अपने रंगीन अंदाज के चलते भी हमेशा सुर्खियां ही बटोरीं। आज भले ही ऑस्ट्रेलिया का ये जादुई स्पिनर दुनिया के बीच ना हो, लेकि उनसे जुड़ी कुछ ऐसी यादें हैं जो उनकी महानता को दर्शाती रहेंगी। वार्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 145 मैचों में 708 विकेट हैं। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ना आसान नहीं है। अपने टेस्ट करियर के दाैरान शेन वार्न के हाथ एक ऐसी गेंद भी निकली थी, जो क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गई।
यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- T20 विश्व कप में ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को हरा देगा भारत

29 साल पहले फेंकी थी 'बाॅल ऑफ द सेंचुरी'
जी हां, यह इतिहास उन्होंने रचा था सबसे खतरनाक गेंद फेंकने का। उनकी घूमती गेंदों को पढ़ना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहता था। 29 साल पहले यानी कि 4 जून को वार्न ने रहस्मयी गेंद फेंकी थी, जिसे 'बाॅल ऑफ द सेंचुरी' नाम दिया गया था। यह गेंद उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी, जब दोनों देशों के बीच 6 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेजी गई थी।
पहला स्पेल था, पहली ही गेंद थी
यह गेंद मैनचेस्टर में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन वार्न ने फेंकी थी। खास बात यह रही कि वह इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अपना पहला स्पैल फेंकने आए थे। ओवर की पहली गेंद थी जो ऐसी घूमी की सामने खड़े बल्लेबाज को भी पता नहीं लगा कि गेंद टप्पा खाने के बाद कहां चली गई। वार्न के सामने दिग्गज बल्लेबाज माइक गेटिंग थे। गेटिंग 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। वॉर्न ने गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर फेंकी। पहले तो ऐसा लग रहा था कि गेंद वाइड ही होगी। इसी के चलते बल्लेबाज गेटिंग ने भी गेंद का पीछा नहीं किया, बल्कि सीधा बल्ला अड़ाते दिखे। इस बीच, गेंद ने जबरदस्त तेजी से टर्न लिया और बल्लेबाज को चकमा देते हुए ऑफ स्टंप पर जा लगी। यह देखकर सभी हैरान हो गए।

शेन वॉर्न का करियर
बता दें कि शेन वार्न ने 145 टेस्ट और 194 वनडे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं। वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। वहीं 194 वनडे में उन्होंने 293 बल्लेबाजों को वापस भेजा था। वॉर्न का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट में 33 रन देकर 5 विकेट था। ऑस्ट्रेलिया के इस महान गेंदबाज ने साल 2007 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वाॅर्न विश्व के ऐसे दूसरे गेंदबाज भी हैं, जिसने टेस्ट और वनडे मैचों को मिलाकर 1000 विकेटों के आंकड़े को छुआ है। इस सूची में भी पहला नंबर मुथैया मुरलीधरन का है।












Click it and Unblock the Notifications