NZ vs SL 1st T20: टी20 सीरीज की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीता टाई हुआ मैच
NZ vs SL T20: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में हुआ मैच स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर में फैसला हुआ जहां तीक्षणा और असलांका ने कीवियों को जीतने का मौका नहीं दिया।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार हुई है क्योंकि ऑकलैंड में हुआ पहला मैच टाई होकर सुपर ओवर में चला गया जिसको मेहमान टीम ने जीतकर अपनी लगातार हार के सिलसिले को तोड़ा है। श्रीलंका की टीम इससे पहले टेस्ट और वनडे सीरीज हार गई थी। आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला ही मैच कुछ ऐसा हुआ है कि न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना दिए। इस दौरान कुशल परेरा ने 45 गेंदों पर नॉटआउट 53 और असलांका ने 41 गेंदों पर 67 रनों की तेज पारी खेली। (Photo Credit: BLACKCAPS Twitter)
श्रीलंका vs न्यूजीलैंड टी20: टाई हुआ मुकाबला
वानिंदू हसारंगा ने भी 11 गेंदों पर नाबाद 21 रनों की तेज पारी खेली। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को केवल 2 रनों पर चलता कर दिया लेकिन फिर कप्तान टॉम लैथम और डेरिल मिशेल के बीच बढ़िया पार्टनरशिप हुई। मार्क चैपमैन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन ये रचिन रविंद्र थे जिन्होंने अंत में मैच का पासा पलट दिया। न्यूजीलैंड ने भी इस तरह से 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए जिसमें डेरिल मिशेल ने 44 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। रविंद्र ने 13 गेंदों पर 56 रन बनाए।
NZ vs SL मैच मैच सुपर ओवर में गया
जब मैच सुपर ओवर में गया तो महेश तीक्षणा ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम 2 विकेट खोने के बाद 8 रन ही बना पाई जिसको श्रीलंका की टीम ने 3 गेंदों पर ही हासिल कर लिया। इस तरह से यह रोमांचक मैच समाप्त हुआ और प्लेयर ऑफ द मैच असलांका ने कहा कि मुकाबला काफी रोमांचक था और दोनों ही टीम अच्छा खेली लेकिन आज हमारा दिन था। असलांका का वे बल्लेबाज थे जिन्होंने सुपर ओवर में भी एडम मिल्ने की गेंद पर 1 छक्का और चौका लगाया था।
श्रीलंका को कीवी टूर पर मिली पहली जीत
इससे पहले श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार चुकी है और वनडे सीरीज में भी उनको 0-2 से ही हार मिली थी। अब दूसरा T20 मुकाबला 5 अप्रैल को शुरू होगा। इसके बाद 8 अप्रैल को तीसरा T20 मैच खेला जाएगा और फिर श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करने के लिए भारत आएंगे। वानिंदू हसारंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ेंगे जबकि महेश तीक्ष्ण चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications