IND vs PAK मैच से पहले TV चैनल पर मोहम्मद हफीज ने कहा कुछ ऐसा कि भड़के फैंस, फिर लगा दी क्लास
एशिया कप 2022 में भारत-पाक मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसा लंबे समय बाद होगा जब एक हफ्ते के भीतर भारत और पाकिस्तान दो बार एक-दूसरे से भिड़ेगी।
नई दिल्ली, 3 सितंबर। एशिया कप 2022 में भारत-पाक मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसा लंबे समय बाद होगा जब एक हफ्ते के भीतर भारत और पाकिस्तान दो बार एक-दूसरे से भिड़ेगी। 28 अगस्त के बाद अब दोनों टीमें 4 सितंबर को आपस में टकराने के लिए तैयार है। इस महामुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं।

हाफिज ने बताया भारत को 'लाडला'
दरअसल, हाफिज ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वह भारतीय फैंस की नजरों में आ गए। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक टीवी चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद हफीज ने कहा कि भारत अच्छी क्रिकेट नहीं, बल्कि पैसों के कारण वर्ल्ड क्रिकेट का 'लाडला' बना हुआ है। बीसीसीआई सबसे अधिक पैसे कमाती है इसलिए आईसीसी भारतीय टीम को अलग तरह से ट्रीट करती है।
'जो कमाऊ पूत होता है, वो सबसे प्यारा और सबसे लाडला होता है'
हफीज ने बीसीसीआई और भारतीय टीम पर तंज कसते हुए कहा कि जो कमाऊ पूत होता है, वो सबसे प्यारा और सबसे लाडला होता है। उसकी चुम्मियां ज्यादा ली जाती है। उसी तरह भारत एक रेवेन्यू मेकिंग देश है। सबसे ज्यादा स्पॉन्सरशिप भारत से ही दूसरे देशों में जाता है जिससे उन्हें फायदा मिलता है। हफीज के मुताबिक क्रिकेट नहीं बल्कि पैसों के कारण भारत की महत्वता दूसरे देशों में अधिक बढ़ी है।
ऐसा रहा है मोहम्मद हफीज का क्रिकेट करियर
इसी साल के शुरुआत में मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट में 10 शतकों की मदद से 3652 रन बनाए हैं। हफीज ने 218 वनडे में 11 शतक ठोके हैं और उनके नाम 6614 रन हैं। वहीं 119 टी20 मैचों में हफीज ने 2514 हैं। वर्ल्ड के अलग-अलग क्रिकेट लीग में खेलने का अनुभव भी हफीज के पास है।












Click it and Unblock the Notifications